SINGRAULI : महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने कैसे दी दबिश

 
SINGRAULI : महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने कैसे दी दबिश

सिंगरौली. मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी युवक को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 

जानकारी के अनुसार मोरवा थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला सिंगरौली बाजार से खरीदारी कर अपने पति के साथ वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में ग्राम पिपरखड़ के पास पहुंचते ही उसका पति बाइक खड़ी करने के बाद पान गोमती में कुछ सामान लेने गया। इस बीच दूर खड़ी महिला को उसके गांव का आरोपी लालकुमार प्रजापति पिता रामलखन प्रजापति अकेले देख अश्लील हरकतें कर उसे खींचने लगा। युवक की हरकत पर शोरगुल मचाने के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।

घटना की जानकारी पीडि़ता ने पति को बताई और शिकायत मोरवा थाने में दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी नीरज नामदेव के निर्देशन पर मोरवा टीआई नागेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया। इसके बाद मामले में गठित टीम ने आरोपी लाल कुमार प्रजापति को ग्राम करेला से गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक शीतला यादव, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक सुबोध सिंह तोमर व महिला आरक्षक पूजा त्रिपाठी सहित अन्य शामिल रहे।

Related Topics

Latest News