KATNI : कटनी जिला अस्पताल में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव : गांव को किया गया सील

 
KATNI : कटनी जिला अस्पताल में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव : गांव को किया गया सील

कटनी । जिला अस्पताल में एक महिला की रिपोर्ट पॉजटिव आई है। वह 26 अप्रैल को बुखार व खांसी के चलते जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। सिविल सर्जन डॉ एसके शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को जबलपुर रेफर किया जा रहा है।
जिला अस्पात से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम सीता सिंह(42) है। वह सिहोरा के केवलारी ग्राम पंचायत के दरौली खुर्द गांव की निवासी है व अपनी बुआ के यहां गड्ढा टोला कटनी आई थी। इससे पहले महिला का इलाज विक्टोरिया अस्पताल में भी किया गया था। इसके अलावा उसका इलाज सिहोरा शासकीय अस्पताल में भी किया गया। महिला के पॉजटिव होने की खबर मिलने के बाद पूरा कटनी टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। महिला के गांव दरौली खुर्द को भी सील कर दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ एसके शर्मा ने बताया कि महिला सीता बाई को फीवर व खांसी के लक्षण थे। वह 26 अप्रैल को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। 27 अप्रैल को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसका सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आज आई।
डॉ एसके शर्मा ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार जिस स्टॉफ इलाज किया है, उसे क्वारंटाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महिला का इलाज डॉ अभिषेक शर्मा, डॉ एसपी सोनी ने किया है। इसके अलावा नर्स की हर आठ घंटे में ड्यूटी बदलती है। सभी की सूची बनाई जी रही है। सीएमएचओ डॉ एसके निगम ने बताया कि 8 संदिग्ध मरीजों का सैंपल आईसीएमआर जबलपुर भेजा गया था। इसमें एक 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सिहोरा के दरौली खुर्द गांव की है महिला
महिला सीता बाई पति गेंद सिंह गौड़ जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील के ग्राम पंचायत केवलारी के आश्रित ग्राम दरौली खुर्द की है। इस महिला सहित पांच सदस्यों की परिवार है। महिला के परिवार में दो बच्चे पति व महिला की सास है।
कटनी में बुआ का घर
सचिव से मिली जानकारी के अनुसार कटनी बुआ का घर है। वह कटनी अपनी बुआ के यहां आई थी। यहीं पर इलाज करवा रही थी।
कटनी से गांव आकर 16 अप्रैल को सिहोरा अस्पताल में भी थी भर्ती
ग्राम पंचायत केवलारी सचिव मनोज कुमार पटेल ने बताया कि कटनी जिले में मिली कोरोना संक्रमित महिला हमारी ग्राम पंचायत दरौली खुर्द की सीता बाई पति गेंद सिंह गौड़ 16 अप्रैल को कटनी जिले से अपने रिश्तेदार के यहां से ग्राम दरौली आई थी। उसकी तबीयत खराब होने के कारण 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सिहोरा चिकित्सालय में भर्ती थी। 18 अप्रैल के बाद वह अपने गांव दरौली खुर्द आकर रुकी और 22 अप्रैल को पुन: कटनी गई। इसके बाद आज हमें जानकारी मिली कि वह कोरोना पॉजिटिव थी।
सिहोरा अस्पताल में भी खतरा
महिला सीताबाई जोकि कोरोना पॉजिटिव मिली है वह आज दिवस के 10 दिन पूर्व 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक 2 दिनों के लिए सिहोरा शासकीय चिकित्सालय में भर्ती थी। इससे सिहोरा अस्पताल में भी पदस्थ स्टॉफ जो कि महिला का इलाज कर रहे थे वह भी खतरे में है।
सीएम ने की वीडियो कांफ्रेंस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन जोन में शामिल कटनी में कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर से स्थिति के विषय में चर्चा की है।

Related Topics

Latest News