CRIME : अवैध संबंध का राज खुलने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

 

CRIME :  अवैध संबंध का राज खुलने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में हुई एक युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग पता चला है। 

बीते दिनों अशोक विहार इलाके में हुई एक दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चला रहा था।

घटना जेलरवाला बाग इलाके में 1-2 मई की रात को हुई थी। महिला और उसके प्रेमी ने हत्या को घर के अंदर ही अंजाम देने के बाद शव को घर में ही छिपा दिया था। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति की स्वभाविक मौत हुई है, लेकिन पुलिस को महिला की बात पर शक हुआ इसलिए उसने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हो गया कि उस युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। मामला खुलने पर पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। मरने वाला शख्स परचून की दुकान चलाता था। वो मूलत: ओडिशा का रहने वाला था।

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक को उनके इस अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था। इसके कारण ही उन्होंने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी।

Related Topics

Latest News