BHOPAL : MP में उपचुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, "महाराज" के कारण पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी

 
BHOPAL : MP में उपचुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, "महाराज" के कारण पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी

भोपाल। उपचुनाव के पहले प्रदेश में नेताओं द्वारा दल-बदलने का क्रम शुरू हो गया है। भाजपा में सम्मान नहीं मिलने से लंबे समय से नाराज चल रहे बालेंदु शुक्ल ने आज पूर्व सीएम कमलनाथ के भोपाल निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ली। बालेंदु शुक्ल ग्वालियर-चंबल संभाग से आते है। भाजपा नेता बालेंदु शुक्ल ने आज भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश के रीवा समेत इन 25 जिलों में आज हो सकती है तेज बारिश, कई जगह बनी हैं बाढ़ की स्थिति

राजनीतिक हलचल तेज

प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। जानकारी के अनुसार बालेंदु शुक्ल कांग्रेस नेता एवं पूर्व महाराज स्व माधवराव सिंधिया के मित्र थे। उनका सिंधिया परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ता रहा है। बताया जा रहा है कि माधव राव सिंधिया के निधन के बाद उनका महल से रिश्ता कमजोर हो गया था। इसके बाद वह कांग्रेस छोड़ भाजपा शामिल हो गए थे, लेकिन आज बालेंदु शुक्ल ने कांग्रेस में दोबारा वापसी कर ली। माना जा रहा है की कांग्रेस उन्हें ग्वालियर पूर्व से टिकट भी दे सकती है।

REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com

Related Topics

Latest News