फंदे पर लटकता मिला BJP विधायक का शव, पार्टी ने ममता सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

 
फंदे पर लटकता मिला BJP विधायक का शव, पार्टी ने ममता सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक हत्या की खबर सामने आ रही है। यहां उत्तर दिनाजपुर में हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। बीजेपी ने इसके पीछे ममता सरकार का हाथ होना बताया है। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।


सीएम ममता पर हत्या का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने सीबीआई जांच की मांग की है। बता दें कि मृतक देवेंद्र नाथ रॉय पहले माकपा की टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद 2019 में उन्‍होंने भाजपा ज्‍वाइन की थी। वे वर्तमान में हेमताबाद से भाजपा विधायक थे।


राहुल सिन्हा ने मीडिया से कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस हत्या के पीछे है और उसने इसे आत्महत्या जैसा बना दिया है। मैं पश्चिम बंगाल के सीएम से अनुरोध करता हूं कि हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दें।


Related Topics

Latest News