MP : समीर खान सिकंदर मामले में चढ़ा राजनीतिक रंग : कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

 
MP : समीर खान सिकंदर मामले में चढ़ा राजनीतिक रंग : कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

सतना. नाबालिग संग दुष्कर्म के साथ अन्य मामलों में गिरफ्तार सिकंदर का मामला अब राजनीतिक रंग भी दिखाने लगा है। पहले ही दिन जहां सिकंदर के कांग्रेस कनेक्शऩ की बात सामने आई थी, लेकिन कांग्रेस ने सिरे से खारिज कर दिया। अब भाजपा भी इस मामले में कांग्रेस को घेरने में पूरी तरह से जुट गई है तो कांग्रेसी भी लगातार पलटवार कर रहे हैं।


ताजा तरीन मामले में सिकंदर की गिरफ्तारी के दूसरे दिन भाजपा नेताओं ने शहर में न केवल रैली निकाली बल्कि कांग्रेस दफ्तर का घेराव किया। इसके जवाब में यूथ कांग्रेस ने भी भाजपा कार्यालय के घेराव की घोषणा कर दी। हालांकि कांग्रेसजनों को भाजपा कार्यालय की ओर जाते बीच रास्ते में ही भरहुत चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्याकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पार्टी नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस सुबह ही कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष को हिरासत में ले चुकी थी। इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेसियों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया है। कांग्रेस नेताओं की एक टीम राजदीप सिंह मोनू की गिरफ्तारी के विरोध में सिटी कोतवाली भी पहुंची थी।


इस पूरे कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मक़सूद अहमद, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य रवींद्र सिंह सेठी, पार्टी प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार मौजूद रहे।


Related Topics

Latest News