REWA : कमिश्नर ने तीन प्राचार्यों को दिया वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस

 

REWA : कमिश्नर ने तीन प्राचार्यों को दिया वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस

रीवा। संभाग के कमिश्नर राजेश कुमार जैन ने तीन प्राचार्यों को दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने का नोटिस दिया है। यह नोटिस सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत दिया गया है। शिक्षकों के संलग्नीकरण का अनुचित लाभ देने के लिए छात्र संख्या के संबंध में भ्रामक जानकारी देने तथा शासन के आदेशों की अवहेलना करने पर नोटिस दिया गया है। नोटिस का 10 दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें दिया नोटिस

कमिश्नर ने शासकीय उमावि शिवपुरवा के तत्कालीन प्राचार्य आरके त्रिवेदी, वर्तमान प्राचार्य बालक उमावि गोविंदगढ़ को नोटिस दिया है। श्री त्रिवेदी द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सठीहा में कक्षा आठवी में पास विद्यार्थियों के साथ-साथ कक्षा 7वी एवं 8वी के विद्यार्थियों को भी टीसी दे दी तथा विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या शून्य दिखाकर वहां पदस्थ संजीव चतुर्वेदी शिक्षक जीव विज्ञान का संकुल केन्द्र में संलग्नीकरण किया। यह गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। 

कमिश्नर ने प्रभारी प्राचार्य शासकीय उमावि फूल बसंत कुमार मिश्रा को शिक्षण सत्र 2018-19 में यूईजीएस अतरैला में छात्र संख्या शून्य के संबंध में गलत रिपोर्ट देने पर नोटिस दिया है। इस शाला में विद्यार्थियों की संख्या शून्य थी। शिक्षण सत्र 2019-20 में छात्रों की संख्या में मैपिंग करते हुए प्रभारी प्राचार्य ने कक्षा एक में कुमारी आरती साकेत तथा कुमारी रोशनी साकेत को मैप किया। जबकि दोनों छात्राओं की मैपिंग सत्र 2018-19 में प्राथमिक शाला अतरैला में कक्षा तीन में की जा चुकी थी। अपने निहित स्वार्थ के कारण श्री मिश्रा ने कक्षा तीन की छात्राओं को कक्षा एक में मैपिंग की। इसे गंभीर कदाचरण माना गया।

ये हैं आरोप

कमिश्नर ने प्रभारी प्राचार्य उमावि ढेरा महेन्द्र कुमार मिश्रा को भी नोटिस दिया है। प्रभारी प्राचार्य द्वारा अप्रैल 2019 में प्राथमिक शाला टटिहरा में शून्य छात्र संख्या दिखाई तथा सितम्बर 2019 में दो छात्र संख्या दर्शाई। शिक्षण सत्र 2019-20 में शाला टटिहरा में केवल एक छात्र की मैपिंग 3 अक्टूबर 2019 को की गई थी। स्वहित के लिए प्राचार्य ने शून्य छात्र संख्या वाली संस्था में एक छात्र की मैपिंग कराकर अभिलेखों में हेरी-फेरी की।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे 

Related Topics

Latest News