REWA : फिर हुआ रिश्तों का कत्ल , मां को पिटते देख बेटे ने कर दी पिता की हत्या

 

REWA : फिर हुआ रिश्तों का कत्ल , मां को पिटते देख बेटे ने कर दी पिता की हत्या

रीवा। बदलते दौर के साथ ही मानवता मरती हुई दिखाई दे रही है, जी हां इन दिनों रीवा जिले में रिश्तो के कत्ल की कहानियां चर्चा में हैं। बीती रात फिर एक बार रिश्तों का कत्ल करते हुए पुत्र ने पिता को मौत के घाट उतार दिया है। पूरा मामला रीवा जिले के जवा थाना का बताया गया है। उक्त मामले में पुलिस ने पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज कर पुत्र को हिरासत में ले लिया है, वहीं शव का पंचनामा दर्ज कर स्वयं उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मरने वाले की पहचान रामनारायण कुशवाहा पिता शिवानंद कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम निमगहना थाना जवा के रूप में की गई है।

क्या था मामला

मिली जानकारी में बताया गया है कि रामनारायण व उसके पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे, बीती रात को भी रामनारायण अपनी पत्नी को गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हुआ मां को पीटता हुआ देख पुत्र ने पिता से लाठी छुड़ाकर उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिसके कारण पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, पिता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना रविवार सोमवार की दरमियानी रात तकरीबन 2 बजे की बताई गई है।

आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बीती देर रात की घटना रामनारायण कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम निमगहना थाना जवा के हत्या के आरोप में बेटे पुष्पराज उर्फ छोटू कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम निमगहना को थाने में लाकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

धान के पैसे को लेकर विवाद

मिली जानकारी में बताया गया है कि रामनारायण तथा उसके पत्नी के बीच हाल में ही बेची गई धान के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपित रविवार की शाम को ही रीवा से ही अपने गांव पहुंचा था।

मामला दर्ज कर लिया गया पुत्र ने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया, यह तो रिश्तों का कत्ल था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

अपडेट

जवा में पुत्र द्वारा की गई पिता की हत्या की घटना में एसपी राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का किया निरीक्षण। 

REWA : फिर हुआ रिश्तों का कत्ल , मां को पिटते देख बेटे ने कर दी पिता की हत्या

राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, रीवा

Related Topics

Latest News