MP : दो राज्यों का वांटेड सनकी अपराधी व मेकअप आर्टिस्ट ने BHOPAL के बाद REWA में लड़की को बंधक बनाया

 

MP : दो राज्यों का वांटेड सनकी अपराधी व मेकअप आर्टिस्ट ने BHOPAL के बाद REWA में लड़की को बंधक बनाया

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। बॉलीवुड में काम करने वाले एक सनकी मेकअप आर्टिस्ट रोहित सिंह ने मध्य प्रदेश के रीवा शहर में एक लड़की और उसकी मां को बंधक बना लिया। करीब 3 घंटे तक उसने मां बेटी को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की परंतु उसकी बंदूक खराब निकली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रोहित सिंह 2 साल पहले भोपाल की एक मॉडलिंग करने वाली लड़की को भी इसी प्रकार बंधक बना चुका है।

मॉडलिंग और मेकअप में रुचि रखने वाली लड़कियों को शिकार बनाता है

पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित सिंह (YO YO REGAL SINGH ) आदतन अपराधी है। वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है।

आज दो वर्ष बाद रीवा में भी आरोपी युवक भोपाल जैसी वारदात को अंजाम देने वाला था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक सोशल मीडिया पर खुद को मेकअप आर्टिस्ट बताता था और मेकअप में अपनी रुचि रखने वाली लडकियों को वह अपना निशाना बनाता था।

भोपाल में चाकू लेकर गया था, रीवा में देसी तमंचा लेकर आया

जानकारी के मुताबिक रीवा के सामान थाना स्थित आजाद नगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह पटेल के मकान में किराए से रहने वाली महिला की 21 वर्षीय बेटी से आरोपी युवक का संपर्क हो गया। वह अचानक युवती से मिलने रीवा पहुंच गया। शहर के अतिथि होटल में रूम लेकर वह सीधे पीड़िता के घर पहुंच गया। वहां उसने कट्टे की नोक पर पीड़िता और उसकी मां को बंधक बना लिया। पीड़ित परिवार लगभग 3 घंटे तक बंधक बना रहा जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने पुलिस टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पर आरोपी युवक ने फायरिंग कर दी, लेकिन बस फायर हो गया और सभी लोग बच गए।

2 साल पहले भोपाल में लड़की को बंधक बनाया था

आरोपी युवक ने दो साल पहले भोपाल में मॉडलिंग करने वाली एक लड़की विभा श्रीवास्तव को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया था। रोहित में विभा श्रीवास्तव को करीब 13 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। तत्कालीन एसपी ने जब रोहित को आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत गारंटी लेते हैं कि उसकी शादी करा देंगे तब जाकर उसने लड़की को मुक्त किया। इस दौरान रोहित लड़की को चाकू मारकर घायल कर चुका था।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे  

Related Topics

Latest News