REWA : किसान आंदोलन के समर्थन में जिले भर में कांग्रेस ने किया चक्काजाम

 

REWA : किसान आंदोलन के समर्थन में जिले भर में कांग्रेस ने किया चक्काजाम

रीवा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के निर्देशानुसार मोदी सरकार के काले कृषि बिल के विरोध में लगातार आंदोलनरत किसानों के समर्थन में 15 जनवरी शुक्रवार को जिले भर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 12 बजे से 2 बजे तक 2 घंटे का चक्का जाम हॉर्न व शंख बजाकर किया गया। 

आज कृषि कानून के विरोध एवं किसानों के समर्थन में देवतालाब कांग्रेस कमेटी ने किया चक्काजाम

शहर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मिश्रा, मनीष नामदेव, शिवेंद्र सिंह गुड्डा के आयोजकत्व में रतहरा टोल प्लाजा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू के नेतृत्व में चक्का जाम कर किसानों के आंदोलन का समर्थन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता शिवप्रसाद प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष मकदूम खान अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष माजिद खान, इंजीनियर दीपक सिंह रवि तिवारी राजू कराटे युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी सेवादल अध्यक्ष निशांत सिंह रवि सुमित सिंह सागर कछवाह भरत सिंह राजेश नामदेव दीपक मौर्य लल्लू यादव नीरज यादव प्रभात सिंह विशाल कुशवाहा कृष्णा कान्हा रामकृष्ण ताम्रकार शाहिद पठानिया रामकृष्ण द्विवेदी व कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मझियार में कांग्रेस नेताओं व किसानों द्वारा सड़क में चक्काजाम कर काले कृषि कानून का किया गया विरोध

जगह-जगह किया प्रर्दशन

वही सिरमौर में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे के आयोजकत्व में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया । चक्का जाम में काग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह गणेश पांडे चरण सिंह सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे। इसी तरह विधानसभा देवतालाब में पूर्व विधायक विद्यावती पटेल के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह गुरु प्रसाद तिवारी ,अखिलेश पटेल के आयोजकत्व में देवतालाब तथा नईगढ़ी में चक्का जाम किया गया।

महिला जागरूकता अभियान : पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने हरी झण्डी दिखाकर मेगा रैली को किया रवाना

मऊगंज में पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में व हनुमना में जिला कांग्रेस महामंत्री अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में चक्का जाम कर काले कानून को वापस लेने की मांग की गई । मझियार में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह डब्बू व शाहपुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। मनगवां विधानसभा में मनगवां के प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबीता साकेत के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप तिवारी के द्वारा हाईवे जाम कर विरोध जताया गया तथा त्योंथर विधानसभा में जिला कार्यकारी अध्यक्ष व विधानसभा के नेता रमाशंकर सिंह पटेल के मार्गदर्शन व नेतृत्व में त्योंथर विधानसभा के तीनों ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा चाकघाट तथा त्योंथर नगर पंचायत में चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया गया।

करोड़ों की संपत्ति का खुलासा : रीवा लोकायुक्त ने मंडी इंपेक्टर के घर की छापेमार कार्यवाही

इसी तरह रायपुर कर्चुलियान, गुढ़ व गोविंदगढ़ में भी ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में चक्का जाम कर मोदी सरकार के काले कृत कानून का विरोध जताया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ जिस तरह से बर्ताव कर रही है। यह स्थिति अंग्रेजी हुकूमत में भी नहीं थी। आज लोकतंत्र खतरे में है। हर व्यक्ति किसान है या किसान पुत्र है उसे अपने देश को बचाने के लिए अपने देश के अन्नदाताओं का सम्मान रखने के लिए आगे आकर इस अलोकतांत्रिक सरकार का विरोध गांधीवादी तरीके से करना चाहिए।

Related Topics

Latest News