जावेद अख्तर और महेश भट्ट पर आरोप लगाना कंगना रनौत को पड़ सकता है भारी, मुंबई पुलिस ने भेजा समन

 

जावेद अख्तर और महेश भट्ट पर आरोप लगाना कंगना रनौत को पड़ सकता है भारी, मुंबई पुलिस ने भेजा समन

मुंबई। मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को गुरुवार को समन जारी कर शुक्रवार (22 जनवरी) को पूछताछ के लिए उपस्थित रहने को कहा है। यह समन, गीतकार जावेद अख्तर मानहानि मामले में कोर्ट के निर्देश पर जारी किया गया है। 

होटलों में चल रहे 'सेक्स रैकेट' का भांडाफोड़, 8 मॉडल्स को निकला इस जाल से, लड़कियों से हो रही है पूछताछ..

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने ट्विट कर बालीवुड में नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। उस समय कंगना ने जावेद अख्तर और महेश भट्ट पर भी आरोप लगाए थे। इसको लेकर जावेद अख्तर ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में कंगना के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मुंबई पुलिस को इस मामले की छानबीन करने का आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को कंगना को समन जारी किया है।  

Related Topics

Latest News