SATNA : प्रशासन ने कराई तारबंदी / 30 से ज्यादा एक्टिव केस वाले एरिया को बनाया रेड जोन, कई क्षेत्र किए चिन्हित

 

SATNA : प्रशासन ने कराई तारबंदी / 30 से ज्यादा एक्टिव केस वाले एरिया को बनाया रेड जोन, कई क्षेत्र किए चिन्हित

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सतना में 30 से ज्यादा एक्टिव केस वाले एरिया को कलेक्टर ने रेड जोन घोषित किया है। इसके अलावा 16 से 30 के बीच मरीज आने वाले क्षेत्र को ऑरेंज जोन बनाया है। इन क्षेत्रों को प्रशासन ने वार्ड और पंचायतों बार रेड और ऑरेंज जोन घोषित कर सख्ती बढ़ा दी है।

सतना में 23 मई से बढ़ाकर 31 मई की सुबह 6 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू : कलेक्टर ने जारी किया आदेश

साथ ही, ज्यादा पॉजिटिव वाले क्षेत्र में मैदानी अमले को सक्रिय किया गया है। जो घर-घर जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, जिन क्षेत्रों में ज्यादा केस आए हैं। वहां जांच तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नगर निगम समेत अन्य नगर परिषद के 8 वार्ड के अलावा मझगवां और उचेहरा ब्लॉक की एक-एक पंचायत व रामनगर ब्लॉक की पांच पंचायतों में 30 से अधिक संक्रमित होने पर रेड जोन में शामिल किया गया है।

सिटी कोतवाली थाने में ऑन ड्यूटी पदस्थ एक आरक्षक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

ऑरेंज जोन में नगर निगम के 7 वार्ड के अलावा नगर परिषद के 12 वार्ड हैं। इन क्षेत्रों में इंसिडेंट कमांडर, नगरीय निकाय एवं ग्रामीण निकायों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही, विशेष चौकसी बढ़ाते हुए प्रतिबंधात्मक आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा गया है।

रेड जोन

- नगर निगम सतना: वार्ड 24, 25, 26, 27, 28

- नगर परिषद् नागोद: वार्ड 7,8

- नगर परिषद रामपुर बघेलान: वार्ड 8

- जनपद मझगवां: ग्राम पंचायत मझगवां

- जनपद रामनगर: ग्राम पंचायत देवरा मोल्हाई, गैलहरी, जत्थाटोला, खोडारी, न्यू-देवराजनगर

- जनपद उचेहरा: ग्राम पंचायत लहरौरा

ऑरेंज जोन

- नगर निगम सतना: वार्ड 2, 23, 10, 22, 20, 33, 34

- नगर पालिका मैहर: वार्ड 4, 6, 7, 8

- नगर परिषद नागोद: वार्ड 1, 3, 4

- नगर परिषद रामपुर बघेलान: वार्ड 9, 10

- नगर परिषद अमरपाटन: वार्ड 1

- नगर परिषद् उचेहरा: वार्ड 8, 9

- जनपद मझगवां: ग्राम पंचायत मह्तैन

- जनपद रामनगर: ग्राम पंचायत नदो

- जनपद उचेहरा: ग्राम पंचायत बाबूपुर, भरहुत, कुलगढ़ी, लंगरगवां, पौड़ी, श्यामनगर

- जनपद सोहावल: माधवगढ, भूमकहर

- जनपद नागौद: कोडर, सितपुरा, रहिकवारा

- जनपद रामपुर बघेलान: बधौरा, चोरमारी

- जनपद मैहर: करैया देवरी

- जनपद अमरपाटन: झिरिया खोपरियाँ, त्योंधरा-1

Related Topics

Latest News