REWA : चार अलग-अलग जगहों पर दबिश : पुलिस ने 4 सटोरियों को उठाया, धारा 4 क सट्टा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करते आरोपी गिरफ्तार

 

REWA : चार अलग-अलग जगहों पर दबिश : पुलिस ने 4 सटोरियों को उठाया, धारा 4 क सट्टा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करते आरोपी गिरफ्तार

रीवा शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चार अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 4 सटोरियों को उठाया है। पुलिस का दावा है कि मुखबिर से थाना अंतर्गत हार-जीत का दांव लगाने की सूचना मिली थी। ऐसे में छापामार कार्रवाई करते हुए सट्टा पर्ची व 2270 रुपए नगदी बरामद की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 4 क सट्टा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करते हुए सटोरियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

सिटी कोतवाली निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात एक मुखबिर द्वारा घोघर, बड़ी पुल, मलियान टोला और प्रकाश चौराहा में सट्टा पर्ची कटने की जानकारी आई थी।

सूचना की तस्दीक कराई तो सही पाई गई। ऐसे में पुलिस टीम बनाकर चारों जगहों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। तब सटोरियों के फड़ से सट्टा पर्ची सहित सट्टा खेल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से 2270 रुपए नकदी रकम जब्त कर थाने लाया गया।

ये सटोरिया हुए गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सट्टा फड़ में दबिश देने के बाद आरोपी संजू गुप्ता पुत्र रमेश (22) निवासी पुष्पराज नगर, प्रियांशु गुप्ता पुत्र राजेन्द्र निवासी गोल पार्क थाना सिविल लाइन, मो. शमशाद अहमद पुत्र जलील अंसारी (37) निवासी बाणसागर कालोनी थाना समान, सुजीत खटीक पुत्र रामचरण (32) निवासी चुनहाई कुआ को गिरफ्तार किया गया है।

Related Topics

Latest News