पढ़िए MP की सारी अपडेट्स : भाई दूज मनाने जा रही महिला और पति की हादसे में मौत, बेटी घायल : बालाघाट पर डंपर सवार दंपती को समाने से कुचला, पत्नी की मौत

 

पढ़िए MP की सारी अपडेट्स : भाई दूज मनाने जा रही महिला और पति की हादसे में मौत, बेटी घायल : बालाघाट पर डंपर सवार दंपती को समाने से कुचला, पत्नी की मौत

भिंड के पावई थाना क्षेत्र में भाई के घर भाई दूज मनाने जा रही महिला और पति की हादसे में मौत हो गई। हादसे में डेढ़ साल की बेटी घायल है। मृतकों का शव पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। जयसिंह वाल्मीकि अपनी पत्नी पुष्पा, बेटी संध्या और 3 माह की बेटी के साथ भाई दौज पर ससुराल जा रहे थे। रास्ते में दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही जयसिंह और पुष्पा की मौत हो गई। संध्या को गंभीर चोट लगी है, जबकि 3 माह की संजना को कोई चोट नहीं आई है।

बालाघाट: हादसे में पत्नी की जान गई

बालाघाट पर डंपर सवार दंपती को समाने से कुचल दिया। मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सिवनी भगतसिंह वार्ड निवासी फजाल खान उर्फ राजा अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। रास्ते में बेहराई (बरघाट) के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी के सिर से डंपर का पहिया गुजर गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राजा को भी गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

सागर में मेडिकल कॉलेज में आतिशबाजी पर डॉक्टर, नर्स निलंबित

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में दीपावली पर लेबर रूम में की गई आतिशबाजी का मामला तूल पकड़ लिया है। बीएमसी प्रबंधन ने जांच बैठाई। जांच में गंभीर लापरवाही बरतने पर जूनियर डाक्टर समेत नर्स स्टाफ को किया गया निलंबित।

पढ़िए MP की सारी अपडेट्स : भाई दूज मनाने जा रही महिला और पति की हादसे में मौत, बेटी घायल : बालाघाट पर डंपर सवार दंपती को समाने से कुचला, पत्नी की मौत

                                                   आगर-मालवा में क्षतिग्रस्त बस और ट्रक।

यात्री बस ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, 12 लोग घायल

आगर-मालवा जिले में यात्री बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, दुर्घटना में बस में सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए। सुसनेर सोयत मार्ग पर ग्राम खजुरी के नजदीक यह हादसा हुआ है। सुसनेर पुलिस ने बताया कि उज्जैन झालावाड़ नेशनल हाईवेपर सोयत-सुसनेर के बीच ग्राम खजूरी के समीप राजस्थान परिवहन की बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में दर्जनभर लोग घायल हुए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुसनेर में उपचार के लिए भेजा।

पढ़िए MP की सारी अपडेट्स : भाई दूज मनाने जा रही महिला और पति की हादसे में मौत, बेटी घायल : बालाघाट पर डंपर सवार दंपती को समाने से कुचला, पत्नी की मौत

                                                  इटारसी निवासी हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर।

हॉकी खिलाड़ी DSP विवेक सागर को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी में इंडिया को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाने वाले मध्यप्रदेश के इटारसी के छोटे से गांव चांदौन निवासी DSP विवेक सागर प्रसाद को अर्जुन अवार्ड मिलेगा। 13 नवंबर को विवेक सागर राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विवेक सागर को अर्जुन अवार्ड देंगे। इस अवार्ड के साथ ही डीएसपी विवेक सागर सफलता के शिखर की ओर आगे बढ़ेंगे। साथ ही देशभर में खेल के क्षेत्र में नर्मदांचल का नाम गौरवान्वित होगा। पूरी खबर पढ़ें

अल्ट्राटेक सीमेंट की मैगजीन से बारूद चोरी

सतना के आदित्य बिरला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट की मैगजीन (बारूद भंडार) में चोरी हो गई है। चोरों ने यहां भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री चुरा ली है। कंपनी प्रबंधन ने राम नगर थाना पुलिस को 100 किलो से ज्यादा बारूद और लगभग 1 हजार डेटोनेटर चोरी होने की सूचना दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीहोर में सड़क हादसे में दो की मौके पर मौत

सीहोर में अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। रेहटी के पास सेमरी के पास की की घटना है। एएसपी समीर यादव ने बताया कि रात्रि में भोपाल से नसरुल्लागंज स्विफ्ट कार से जा रहे दो व्यक्ति का सेमरी गांव के पास कार के पेड़ से टकराने के कारण एक्सीडेंट हुआ। इसमें दोनों व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के नाम संजय परोलिया (30) निवासी राधेश्याम कानूनी नसरुल्लागंज जिला सीहोर, नितिन उपाध्याय (28) निवासी अग्रवाल कॉलोनी नसरुल्लागंज जिला सीहोर है।

Related Topics

Latest News