MP : बच्ची को जन्म देने के 5 घंटे बाद मौत : डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाते ही प्रसूता की अचानक हालत बिगड़ी, ICU में उपचार के दौरान मौत : परिजन के हंगामे पर FIR दर्ज

 

MP : बच्ची को जन्म देने के 5 घंटे बाद मौत : डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाते ही प्रसूता की अचानक हालत बिगड़ी, ICU में उपचार के दौरान मौत : परिजन के हंगामे पर FIR दर्ज

ग्वालियर में बच्ची को जन्म देने के 5 घंटे बाद एक प्रसूता की अचानक हालत बिगड़ गई। जिस पर उसे ICU में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना माधौगंज में ठाकुर नर्सिंगहोम की है। प्रसूता की मौत के बाद परिजन ने हंगामा कर दिया।

परिजन का कहना था कि बच्ची होने के बाद मां-बच्ची दोनों स्वस्थ्य थे। पर अचानक शुक्रवार रात 12 बजे डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। हंगामा का पता चलते ही माधौगंज पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज कर लिया है।

भिंड निवासी मुकेश जैन व्यवसायी हैं। उनकी पत्नी 35 वर्षीय पिंकी जैन को शुक्रवार को डिलीवरी होनी थी। परिजन उनको लेकर माधौगंज स्थित ठाकुर नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे थे। पिंकी की यह चौथी डिलीवरी है। तीन बेटियां पहले से ही उनके हैं। शुक्रवार दोपहर तीन बजे उसे भर्ती कराया था। शाम सात बजे पिंकी ने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्चा होने के बाद इलाज कर रहे डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताते हुए ऑपरेशन के बाद रूम में शिफ्ट करा दिया। पर रात 12 बजे के बाद अचानक प्रसूता की तबियत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद नर्स ने डॉक्टर से बातचीत कर उसे एक इंजेक्शन लगाया। नर्स ने बताया कि पिंकी को टांके सुखाने के लिए इंजेक्शन लगाया है। इंजेक्शन लगाने के बाद पिंकी की तबियत और बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही पिंकी की सांस उखड़ने लगी और मौत हो गई।

परिजनों ने किया हंगामा

-पिंकी की मौत होते ही मौके पर मौजूद पति मुकेश व ससुर विमल चन्द्र जैन ने ग्वालियर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को अस्पताल बुलाकर डॉक्टरों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। हॉस्पीटल में हंगामे की खबर मिलते ही माधौगंज थाने से पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा और हंगामा कर रहे परिजन को शांत कराने के बाद शनिवार सुबह पिंकी के शव को पीएम के लिए डेड हाउस भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस का कहना

इस मामले में माधौगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा का कहना है कि महिला की मौत किन कारणांे के चलते हुई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और जांच की जा रही है।

Related Topics

Latest News