MP : 6 IPS अधिकारियों का तबादला : सीधी जिले को 2009 बैच के मिले नए पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव

 

MP : 6 IPS अधिकारियों का तबादला : सीधी जिले को 2009 बैच के मिले नए पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने शनिवार को करीब 6 आईपीएस (6 ips ) अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की जिसमें सीधी का नया पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव (Mukesh Kumar Srivastava) को बनाया गया है।

मुकेश कुमार श्रीवास्तव 2009 बैच के IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (assistant inspector general of police) के पद पर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ थे। गौरतलब है कि सीधी के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत (Pankaj Kumawat) के आईबी में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद सीधी जिले में पुलिस अधीक्षक की कुर्सी खाली थी।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आइपीएस ललित शाक्यवार (Lalit Shakyawar) को मुरैना से भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। आइपीएस मुकेश कुमार श्रीवास्तव (Mukesh Kumar Srivastava) को भोपाल पुलिस मुख्यालय से सीधी पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

करीब एक सप्ताह से लोग सीधी जिले में पदस्थ होने वाले पुलिस अधीक्षक का इंतजार कर रहे थे। माना जा रहा है कि जल्द ही नए पुलिस अधीक्षक सीधी आकर अपना पदभार संभाल लेंगे।

MP : 6 IPS अधिकारियों का तबादला : सीधी जिले को 2009 बैच के मिले नए पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव

Related Topics

Latest News