MP : 19 साल की लड़की को कट्टे का शौक : लड़की ने सोशल मीडिया पर डाले अलग-अलग पोज, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

 

MP : 19 साल की लड़की को कट्टे का शौक : लड़की ने सोशल मीडिया पर डाले अलग-अलग पोज, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

ग्वालियर-चंबल की लड़कियां भी बंदूक का शौक रखती हैं। एक 19 साल की लड़की ने सोशल मीडिया पर कट्‌टे के साथ कुछ फोटोज शेयर किए हैं। लड़की के फोटो क्राइम ब्रांच पुलिस तक पहुंचे तो अफसरों ने जांच और कार्रवाई करने के लिए कहा। जांच में पता चला कि लड़की उपनगर ग्वालियर के जांजगीर कटरा की है। पुलिस लड़की के घर जा पहुंची। पुलिस ने लड़की को राउंडअप कर लिया।

ALSO READ MORE : MP BUDGET 2022 : 9 मार्च को पेश होने जा रहा वित्त वर्ष 2022-23 का बजट, लाडलियों को सरकार देगी 5-5 हजार रुपए; जानिए सबकुछ

लड़की ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घर पर एक फंक्शन था। इसमें पास में रहने वाला आकाश प्रजापति आया हुआ था। उसके पास ही यह कट्‌टा था। पुलिस ने आकाश को अरेस्ट कर कट्‌टा भी जब्त कर लिया। आकाश पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

ALSO READ MORE : प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान : वीडियो डालकर कहा - हमारी मौत के बाद, अलग नहीं, हमें एक साथ जलाना

लड़की को समझाइश देकर छोड़ा

ASP क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि फोटो वायरल होने पर पुलिस तक यह मामला आया था। लड़की को समझाइश देकर उसके पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Topics

Latest News