MP में 36 नगर पालिकाओं के मतगणना में 31 पर भाजपा की बहुमत, 3 नगर पालिका में APP की एंट्री : 4 में कांग्रेस को विजय
MP ELECTIONS 2022 : प्रदेश में 36 नगर पालिकाओं के लिए हुई मतगणना में 31 पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। कांग्रेस 4 नगर पालिकाओं पर सिमटती दिख रही है। बालाघाट जिले की वारासिवनी में 'निर्दलीय' सरकार बन रही है। ऐसा पहली बार है, जब आम आदमी पार्टी की भी नगरीय निकायों में एंट्री हुई है। मुरैना के पोरसा, डबरा और शाजापुर नगर पालिका में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। इससे मध्यप्रदेश में थर्ड फ्रंट के तौर पर 'आप' की एंट्री का रास्ता खुल गया है।
दतिया, बैतूल, हरदा, राजगढ़, ब्यावरा, शाजापुर, विदिशा, पन्ना, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, अंबाह में भाजपा प्रत्याशी जीत चुके हैं। वहीं सिवनी, उमरिया, लहार, पनागर में कांग्रेस जीत चुकी है।
नरोत्तम के गढ़ दतिया और डबरा में भाजपा का कब्ज
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव वाली दतिया नगर पालिका में 36 वार्डों में 32 में बीजेपी प्रत्याशी जीत चुके हैं। डबरा में भी भाजपा के 17 पार्षद जीते हैं। यहां कांग्रेस के 9 पार्षद जीते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाली राजगढ़ और ब्यावरा नगर पालिका में कांग्रेस हार गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के प्रभाव वाली लहार नगर पालिका में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई है। यहां 13 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत मिली है। 2 पर निर्दलीय जीते हैं।
पोरसा और शाजापुर में AAP की एंट्री
मुरैना के पोरसा नगर पालिका में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रामदेई विजय सिंह आगे चल रहे हैं। शाजापुर के वार्ड 27 से आम आदमी पार्टी के दीप कलेशरिया चुनाव जीत गए हैं। बालाघाट की वारासिवनी में कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया है। यहां 10 निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। 5 में भाजपा जीती है। डबरा में भी एक वार्ड में आप के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं
LIVE अपडेट्स
हरदा नगर पालिका में 22 वार्डों में 14 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं।
दतिया में 36 में 32 सीटें भाजपा ने जीती हैं। यहां कांग्रेस को 3 सीटें ही मिल पाई हैं।
सीहोर नगर पालिका के 35 वार्डों में भाजपा 22 पर जीत चुकी है। कांग्रेस 9 पर और 3 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं।
पन्ना में भाजपा के 19 उम्मीदवार जीत चुके हैं। यहां कांग्रेस को सिर्फ 6 वार्डों में जीत मिली है।
विदिशा में भाजपा के 16 उम्मीदवार और कांग्रेस के 5 उम्मीदवार जीते हैं।
दमोह में पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया पैनल के 5 उम्मीदवार जीते हैं। सिद्धार्थ ने चुनाव से पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
जबलपुर के सिहोरा में 18 वार्डों में 9 में भाजपा, 7 में कांग्रेस और 2 निर्दलीय के खाते में आई है।
गुना में भाजपा के 19, कांग्रेस के 12 और 6 निर्दलीय जीते हैं।
| नगर पालिका | भाजपा | कांग्रेस | अन्य/निर्दलीय |
| राजगढ़ | 12 | 3 | |
| ब्यावरा | 10 | 7 | 1 |
| सीहोर | 22 | 9 | 4 |
| विदिशा | 27 | 8 | 4 |
| गंजबासौदा | 16 | 7 | 1 |
| डबरा | 14 | 5 | 11 |
| गुना | 19 | 12 | 6 |
| अशोकनगर | 12 | 4 | 6 |
| दतिया | 32 | 3 | 1 |
| पनागर | 6 | 9 | 0 |
| सिहोरा | 10 | 6 | 2 |
| अमरवाड़ा | 9 | 5 | 1 |
| सिवनी | 10 | 13 | 1 |
| वारासिवनी | 5 | 0 | 10 |
| नरसिंहपुर | 19 | 7 | 2 |
| करेली | 15 | 0 | 0 |
| गोटेगांव | 12 | 2 | 1 |
| गाडरवारा | 19 | 5 | |
| बड़नगर | 11 | 5 | 2 |
| नीमच | 23 | 14 | 3 |
| शाजापुर | 17 | 9 | 3 |
| मंदसौर | 39 | 12 | 4 |
| मकरोनिया बुजुर्ग | 10 | 5 | 3 |
| रहली | 12 | 2 | 1 |
| छतरपुर | 20 | 13 | 7 |
| दमोह | 17 | 13 | 9 |
| पन्ना | 20 | 6 | 2 |
| इटारसी | 12 | 10 | 1 |
| बैतूल | 23 | 10 | |
| आमला | 8 | 8 | 2 |
| हरदा | 24 | 10 | 1 |
| उमरिया | 10 | 12 | 2 |
| लहार | 0 | 13 | 2 |
| श्योपुर | 11 | 4 | 8 |
| पोरसा | 5 | 5 | 5 |
| अंबाह | 9 | 5 |