GOOD NEWS : मध्यप्रदेश से बड़ी खबर, कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा पहुंचा 90 फीसद
भोपाल। मध्य प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 90 फीसद तक पहुंच गया है। इस मामले में मध्य प्रदेश की स्थिति गुजरात, राजस्थान व महाराष्ट्र से बेहतर है। मरीजों की संख्या और संक्रमण दर (कुल सैंपल में पॉजिटिव का प्रतिशत) भी कम हुई है। 20 अगस्त के बाद पहली बार एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 1100 से नीचे आई है। रविवार को 24782 सैंपलों की जांच में 1030 मरीज मिले। पिछले दो दिन से संक्रमण दर से चार से पांच फीसद के बीच है। अक्टूबर में अब तक कोरोना संक्रमितों में मौत की दर 1.42 रही है।
बता दें मरीजों की बढ़ती संख्या के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने अनुमान लगाया था कि 31 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 55 हजार तक पहुंच सकती है। इस लिहाज से मरीजों की संख्या कम होना राहत देने वाली बात है। हमीदिया अस्पताल के छाती व श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग शर्मा ने कहा कि मरीजों में जागरुकता बढ़ी है। जांच व इलाज के लिए जल्दी पहुंच रहे हैं। इस वजह से मौत की दर कम है। जल्दी पहचान होने से मरीज दूसरों को अनजाने में संक्रमण भी नहीं फैला पाता।
राज्य व स्वस्थ होने की दर
मध्य प्रदेश - 89.97
बिहार - 94
आंध्रप्रदेश - 94.41
तमिलनाडु - 92.57
दिल्ली - 91
उत्तर प्रदेश - 91
पश्चिम बंगाल - 87.66
गुजरात - 88.52
राजस्थान - 86.57
महाराष्ट्र - 85.64
कर्नाटक - 84
प्रति 10 लाख आबादी पर सैंपल
राज्य - सैंपल
मध्य प्रदेश - 34475
गुजरात - 74536
बिहार - 70940
महाराष्ट्र - 63019
उत्तर प्रदेश - 53521
राजस्थान - 43566
पश्चिम बंगाल - 38529
अब तक माहवार मिले मरीज
माह - संक्रमित मिले
मार्च - 66
अप्रैल - 2559
मई - 5464
जून - 5504
जुलाई - 18213
अगस्त - 32159
सितंबर - 64082
अक्टूबर (18 तक) - 32141
कोरोना की माहवार संक्रमण दर
माह - संक्रमण दर
मार्च - 6.67
अप्रैल - 6.28
मई - 4.33
जून - 2.78
जुलाई - 4.52
अगस्त - 5.27
सितंबर 9.74
अक्टूबर (18 तक) - 5.83
कोरोना से माहवार मौत
माह - मौत
मार्च - 5
अप्रैल - 132
मई - 213
जून - 261
जुलाई - 295
अगस्त - 527
सितंबर - 1005
अक्टूबर (18 तक) - 457
हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Facebook, Instagram, Google News ,Twitter
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे