REWA : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी
Jan 26, 2021, 14:40 IST
भोपाल। मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन भोपाल के लालपरेड मैदान में हुआ, यहां मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के एसएएफ ग्राउंड में तिरंगा फहराया।
मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। भोपाल में गणतंत्र दिवस परेड में पुलिस और विशेष सशत्र बल की 13 कंपनियों द्वारा मार्च पास्ट किया।
मार्च पास्ट में अश्वारोही दल और श्वान दल भी शामिल रहा।