MP BREAKING : IPS संजय कुमार झा बनाये गए RTO कमिश्नर, जबलपुर और भोपाल में IG के रूप में दे चुकें है अपनी सेवाएं

 

MP NEWS : मध्यप्रदेश में IPS संजय कुमार झा को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वर्तमान परिवहन आयुक्त मुकेश जैन को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

वहीं, 1989 बैच के ही भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजय कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेश दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल से परिवहन विभाग को सेवाएं सौंपते हुए परिवहन आयुक्त ग्वालियर बनाया गया है। आईपीएस झा मप्र के चंबल, जबलपुर और भोपाल में IG के रूप में पदस्थापित रहे हैं। बता दें कि 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस संजय कुमार झा अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति सेवा मेडल प्राप्त कर चुके हैं।

संजय कुमार झा का सेंट्रल डेपुटेशन पर सशस्त्र सीमा बल के DIG के रूप में मुजफ्फरपुर एवं पटना के कार्यकाल भी काफी सफल रहा है। इसके अलावा वो उज्जैन के DIG, खंडवा, सिवनी दमोह सहित विभिन्न जिलों में एसपी भी रह चुके हैं।

MP NEWS MP BREAKING LATEST NEWS REWA NEWS MEDIA LIVE MP TODAY

MP LIVE NEWS BREAKING MP LIVE NEWS MP LATEST NATIONAL NEWS