MP : ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार

 
भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को केन्द्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट के विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा पद मिल सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया मार्च में भाजपा में शामिल हुए थे जिसके बाद मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की वापसी हुई थी।

इस महीने हो सकता है विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह के अंतिम सप्ताह में अपनी टीम का विस्तार कर सकते हैं। बिहार सहित कई प्रदेशों में उपचुनाव में सफलता हासिल करने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तेज हो गई है। मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा को 19 सीटें दिलाकर शिवराज सरकार को सुरक्षित करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

भाजपा की जीत के कारण क्या?
शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता, ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूरी तरह चुनाव में खुद को झोंकना, संगठन का सही प्रबंधन, गद्दार फैक्टर को चुनाव के अंतिम सप्ताह में बेहतर काउंटर और सत्तारूढ़ दल होने का फायदा।

सिंधिया का कद बढ़ा या घटा?
मध्यप्रदेश की मौजूदा विधानसभा सीट में 229 हैं। कांग्रेस विधायक राहुल लोधी के इस्तीफे के कारण एक सीट खाली है। ऐसे में पूर्व बहुमत के लिए 115 सीटों की जरूरत है। अगर सिंधिया गुट को छोड़ दें तो भाजपा अब 107अ6उ113 हो गई है। उसे 2 की ही जरूरत होगी। अन्य सात में से एक निर्दलीय और बसपा के दो विधायक भाजपा के पक्ष में हैं। बाक़ी भी विरोधी तो नहीं ही हैं। फिर भी सरकार सिंधिया गुट के बिना कम्फर्ट में नहीं रहेगी। यही वजह है कि सिंधिया का कद भाजपा में बढ़ गया है। अब अगले विस्तार में सिंधिया को केंद्र में मंत्री पद मिलने की संभावना भी बढ़ गई है। भाजपा सिंधिया के चेहरे का इस्तेमाल अन्य राज्यों में कर सकती है।

हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे