MP : IG चंचल शेखर का जबलपुर जोन स्थानांतरण : उमेश जोगा को पुनः मिली रीवा कमान

 


भोपाल। राज्‍य शासन ने देर रात भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए।

इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक विवेक शर्मा को पुलिस मुख्‍यालय भेज दिया गया है जबकि रीवा के आई जी चंचल शेखर को विशेष सशस्‍त्र बल जबलपुर रेंज का महानिरीक्षक बनाया गया है। योगेश देशमुख अब इंदौर के आई जी होंगे।

राज्य सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के तबादले किये । योगेश देशमुख पुलिस मुख्यालय में प्रशासन शाखा में पदस्थ थे। चंचल शेखर के स्थान पर जबलपुर में विसब आइजी उमेश जोगा को पदस्थ किया गया है।