Employees Good News : MP के 48 हजार स्थाई कर्मियों को राज्य सरकार सातवां वेतनमान देने की कर रही तैयारी, 8 से 10 हजार रुपए का होगा फायदा

 

Employees Good News : मप्र के करीब 48 हजार स्थाई कर्मियों को राज्य सरकार सातवां वेतनमान देने की तैयारी कर रही है। इससे प्रत्येक को 8 से 10 हजार रुपए का फायदा होगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट में ले जाया जाएगा। प्रस्ताव में एरियर और नियमितीकरण पर फिलहाल कोई बात नहीं की गई है। अक्टूबर 2016 में इन्हें छठवां वेतनमान दिया गया था।

ये है प्रस्ताव अकुशल स्थाई कर्मी (चतुर्थ श्रेणी) वेतनमान मूल वेतन महंगाई भत्ता कुल वेतन छठवां 7000 14840 (212%) 21,840 सातवां 21,840 8299 (38%) 30,192 अर्द्धकुशल स्थाई कर्मी (तृतीय श्रेणी) छठवां 7,500 15,900 (212%) 23,400 सातवां 23,400 8,892 (38%) 32,292 कुशल स्थाई कर्मी (तृतीय श्रेणी) छठवां 8000 16,960 (212%) 24,960 सातवां 24,960 9,685 (38%) 34,445