MP में मौसम का तांडव! अगले 4 दिन कभी लू तो कभी आंधी-बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
भोपाल/रीवा। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी 20 मई तक प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ-साथ भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में इस समय एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिससे मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है।
शुक्रवार को गर्मी का कहर, खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म
16 मई को मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
👉 खजुराहो में पारा 45.8°C तक पहुंचा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा तापमान रहा।
👉 सतना में 44.1°C, रीवा में 43.6°C, ग्वालियर और टीकमगढ़ में 45°C, और सीधी में 42.4°C तापमान दर्ज किया गया।
भोपाल में 38.4°C, इंदौर में 36.9°C और उज्जैन में 39°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
कई जिलों में बदला मौसम, शाम को छाए बादल
शुक्रवार को डिंडोरी, सिवनी, खरगोन, बड़वानी, मंडला, अनूपपुर समेत कई जिलों में बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। भोपाल में दिन भर तेज धूप के बाद शाम को आसमान में बादल दिखाई दिए।
🔴 क्यों बदला मौसम का मिजाज?
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि
👉 प्रदेश में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय है।
👉 इन्हीं के असर से एक तरफ गर्मी का प्रकोप है, तो दूसरी तरफ आंधी-बारिश भी हो रही है।
17 मई से 20 मई तक का विस्तृत मौसम अलर्ट
📌 शनिवार, 17 मई
👉 39 जिलों में आंधी-बारिश (30-50 किमी/घंटा) का अलर्ट
👉 रीवा, मऊगंज, उमरिया में गर्म रात की चेतावनी
📌 रविवार, 18 मई
👉 ग्वालियर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट
👉 40 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
📌 सोमवार, 19 मई
👉 उन्हीं जिलों में लू का खतरा बरकरार
👉 रीवा, भोपाल, उज्जैन, सतना, सागर समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश
📌 मंगलवार, 20 मई
👉 प्रदेशभर के 45 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश
👉 हवा की गति 30-50 किमी/घंटा रह सकती है
⚠️मौसम विभाग की नागरिकों को सलाह
- दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से न निकलें
- लू से बचने के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा लें
- आंधी-बारिश के समय पेड़, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें
📌 खास बात
इस बार खजुराहो और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के साथ विंध्य अंचल (रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली) में गर्मी का सबसे ज्यादा असर है। वहीं सिवनी, मंडला, अनूपपुर, डिंडोरी में बारिश का दौर बना रहेगा।