Deepika Padukone Pathan Dress Controversy : विवादों के घेरे में आई पठान मूवी,भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस को लेकर जमकर विरोध

 

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Shahrukh Khan and Deepika Padukone) स्टारर मूवी पठान रिलीज (starrer movie pathan release) से पहले विवादों में घिर गई है। इसका टीजर बुधवार को रिलीज हुआ। इसका पहला गाना बेशरम रंग (Besharam Rang) भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Shahrukh Khan and Deepika Padukone) ने बेहद हॉट और बोल्ड सीन दिए हैं। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस (bold dress)  है, इसे लेकर मूवी का विरोध हो रहा है।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने कहा- पठान फिल्म के गाने में अभिनेत्री की वेशभूषा और दृश्यों को ठीक करें, नहीं तो फिल्म को प्रदेश में अनुमति दी जाए अथवा नहीं, इस पर फैसला किया जाएगा। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष ने भी फिल्म के सीन्स को लेकर आपत्ति जताई है।

मिश्रा ने कहा कि फिल्म के गाने में उपयोग की गई कॉस्ट्यूम (costume) पहली नजर में बेहद आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि यह गाना दूषित मानसिकता के कारण फिल्माया गया है। वैसे भी दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक रही हैं, इसलिए इन सीन्स को ठीक करें।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा- सेंसर बोर्ड ने कैसे परमिशन दी?

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Leader of Opposition Govind Singh) ने कहा, जो सीन देखा वह अशोभनीय और गंदा है। भारतीय संस्कृति इसे स्वीकार नहीं कर सकती। हमारे देश की ऐसी परंपरा नहीं है कि इस तरीके के अर्धनग्न सीन नौजवानों के बीच परोसे जाएं। जानबूझकर साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। मैं इसकी निंदा करता हूं। भाजपा की सरकार में पैसा दो, ऑर्डर लो, ये सब चल रहा है। संस्कृति केवल भाजपा के भाषणों में है।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- सेंसर बोर्ड ने कैसे परमिशन दी? क्या उसमें शासन के प्रतिनिधि नहीं रहते? पैसे देकर काम कराओ और बाद में उसे तूल देकर देश का वातावरण खराब किया जाता है। भगवा रंग को बेशरम रंग कहने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा ये गलत है। फिल्म में जो आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, उन पर तत्काल रोक लगना चाहिए।

दो दिन में गाने को मिले 3 करोड़ 20 लाख व्यूज

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फीचर्ड इस गाने को दो दिन में 3 करोड़ 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला । उनके डांस मूव्स भी काफी शानदार है। शाहरुख का भी डैसिंग लुक देखने को मिलहै। इस गाने को शिल्पा रॉव ने अपनी आवाज दी है, जबकि विशाल-शेखर ने इसे कंपोज किया है। गाने को कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट ने किया है। रिलीज के बाद से ही ये गाना कई मायनों में सुर्खियों में है।

​​​​25 जनवरी को रिलीज होगी पठान

पठान मूवी 25 जनवरी को रिलीज होगी। ये हिंदी के साथ ही साउथ की भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका और शाहरुख के साथ ही जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। जॉन विलेन बने हैं। एक महीने पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। कई लोगों को यह पसंद नहीं आया था। सोशल मीडिया पर फिल्म के बायकॉट करने की मांग उठी थी। यूजर्स ने बताया था कि फिल्म को हॉलीवुड मूवी को वॉर और मार्वल्स की कॉपी है।