फैन ने अजय देवगन के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, गुस्से में एक्टर हुए आग बबूला

 

Ajay Devgn : इस बार बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का जन्मदिन काफी खास रहा। इसकी दो बड़ी वजह हैं पहली वजह ये कि उनकी फिल्म भोला रिलीज कर दी गई है। साथ ही दूसरी वजह ये है कि उनकी अपकमिंग फिल्म मैदान का टीजर जारी कर दिया गया है। दोनों को लेकर एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं इस बीच एक्टर का एक वीडिय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर आग बबूला होते नजर आ रहे हैं।

इन दिनों अजय देवगन अपनी फिल्म 'भोला' (Bhola)को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन की 'भोला' (Bhola) पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और उम्मीद के मुताबिक, फिल्म को जनता के साथ-साथ समीक्षकों से भी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने अपना 54वा जन्मदिन फैंस के साथ मनाया। अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए अभिनेता ने मुंबई में अपने घर के बाहर फैंस से मिलकर उन्हें सरप्राइज दिया। इस बीच एक फैन ने अजय देवगन के साथ ऐसी हरकत कर दी है, जिसका वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वह जैसे ही अपने घर से बाहर निकले, फैंस ने उन्हें घेर लिया।

सभी फैंस अजय देवगन के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए उत्सुक हो गए। अजय ने सबके साथ सेल्फी क्लिक कराई, लेकिन इस बीच एक ने कुछ ऐसा किया एक्टर तुरंत गुस्से में आ गए। दरअसल, उस फैन ने अजय देवगन का हाथ पकड़ लिया। अजय ने उसे गुस्से से देखा और फिर फैन ने हाथ छोड़ दिया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

जहां कुछ ने उस फैन की हरकत को गलत बताया, वहीं कुछ ने अजय देवगन पर ही सवाल उठा दिए। एक यूजर ने कहा, हाथ ही तो पकड़ा ऐसे रिएक्शन का क्या मतलब है जैसे बंदे ने जायदत हड़प ली हो।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इन लोगों में बहुत एटीट्यूड है, फालतू बॉलीवुड स्टार।'
वहीं अजय देवगन ने अपने जन्मदिन पर मिलने वाली शुभकामनाओं के लिए फैंस हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। अजय देवगन का ये अंदाज लोगों को भा रहा है।
अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 'भोला' बीते गुरुवार यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू, दीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा भी नजर आए हैं।