REWA : सम्पत्ति के लिए कलंकित हुए खून के रिश्ते, पिता को बंधक बनाकर पुत्र ने पीटा

 

रीवा। सम्पत्ति के लालच में खून के रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। परिवार से अलग रहे पिता के साथ मारपीट कर पुत्र ने उनको बंधक बना लिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

परिवार से अलग रहते थे पिता

समान थाना अन्तर्गत छत्रपति नगर में रहने वाले चूड़ामणि त्रिपाठी निवासी उपरौरा तमरा थाना गुढ़ हाल मुकाम छत्रपति नगर अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। उनका पुत्र रंगनाथ त्रिपाठी अस्पताल में लेब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ है। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर आया और मारपीट कर पिता को जबरदस्ती अपने साथ सिविल लाइन स्थित आवास में ले गया।

सम्पत्ति के लिए बनाया बंधक

सम्पत्ति के लालच में उनको घर में बंधक बना लिया था। किसी तरह वे पुत्र के चंगुल से आजाद होकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पुत्र रंगनाथ त्रिपाठी, बहू संगीता त्रिपाठी, पोता अभिषेक त्रिपाठी व पोती आशा त्रिपाठी शामिल है। थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्पत्ति के विवाद में उनके साथ पुत्र ने मारपीट की थी। मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।