REWA : महिला सरपंच के घर छापेमार कार्यवाही : 20 करोड़ से ज्यादा की दौलत का खुलासा, रजिस्ट्री के पन्ने पलटते-पलटते थक गई लोकायुक्त की टीम : 40 सदस्यीय दल कार्रवाई में लगा
लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को दोनों जगहों पर दबिश कार्रवाई में 40 सदस्यीय दल लगाया गया था। शहर के शारदापुरम कॉलोनी स्थित घर में डीएसपी डीएस मरावी के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कार्रवाई की गई थी।
बैजनाथ गांव में डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में निरीक्षक परमेन्द्र सिंह परिहार की टीम सुबह 4 बजे से रात 10.30 बजे तक दस्तावेजों की जांच कर रही थी। शाम 6 बजे तक 36 भूखंडों की 12 रजिस्ट्रियों की कीमत 80 लाख थी, लेकिन आधी रात तक 72 भूखंडों के दस्तावेज मिले। जिनकी काउंटिग कराने पर स्टांप शुल्क के आधार पर 8 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री निकली है। ऐसे में अब तक करीब 19.20 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आ चुकी है।