MP WEATHER UPDATE : लू की चपेट में प्रदेश का आधा जिला, रीवा समेत इन सरकारी-प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग बदली

 

मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कई शहरों में दिन का पारा 43 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। प्रदेश के चार बड़े शहरों में मंगलवार को भोपाल में दिन तो इंदौर की रात सबसे गर्म रही। भोपाल में अधिकतम तापमान 41.1 और रात का पारा 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, इंदौर में दिन का तापमान 39.9 और रात में 22.2 डिग्री रहा। जबलपुर में भी रात का तापमान 21 डिग्री के पार ही रहा।

कई जिलों में सरकारी-प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग बदली 

भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत कई जिलों में सरकारी-प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग कम कर दी गई है। बुधवार को कई अन्य जिलों में भी टाइमिंग को लेकर फैसला लिया जा सकता है। अगर प्रदेश आगे भी ऐसा ही तपता रहा तो स्कूलों में जल्द गर्मी की छुट्‌टियां शुरू हो सकती हैं। 

इन शहरों में पड़ रही ज्यादा गर्मी

खरगोन, खंडवा, राजगढ़, रतलाम, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), दमोह, खजुराहो, नरसिंहपुर और नौगांव में मंगलवार को दिन का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रहा। वहीं, सागर, खंडवा, रतलाम, दमोह, सीधी, नरसिंहपुर, दमोह, सतना, राजगढ़, धार, खरगोन, नर्मदापुरम, टीकमगढ़ और गुना में रात का तापमान 21 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

इन जिलों में बदली स्कूल की टाइमिंग

भोपाल में अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक स्कूल लगेंगे। बुधवार को पहला दिन है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सभी स्कूलों पर लागू है।

जबलपुर में भी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक टाइमिंग तय की गई है।

इंदौर में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक स्कूल टाइमिंग तय की गई है। आंगनबाड़ियों का समय सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक रहेगा।

नर्मदापुरम में सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक स्कूल लगेंगे।

खंडवा में कलेक्टर अनूपसिंह ने आदेश जारी कर स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे।

छिंदवाड़ा में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक तय की है। परीक्षाएं पहले से तय समय पर ही होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

दमोह में टाइमिंग 9.15 से दोपहर 1.15 बजे तक की गई है। इसे और भी घटाया जा सकता है।

रीवा में भी बदला गया सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय

आपको बता दें कि पूरे मध्यप्रदेश लो की चपेट में आ चुका है जहां इस भीषण गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर मनोज पोस्ट में शासकीय शासकीय केंद्रीय विद्यालय का स्कूल समय प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नियत किया है।

इन जिलों में भी बदलेगा टाइम

ग्वालियर, सीहोर, मंदसौर, रायसेन, सागर, धार समेत कई जिलों में अभी स्कूलों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन जिलों में भी बुधवार को फैसला लिया जा सकता है।

शहर   दिन का तापमान रात का तापमान

भोपाल 41.1                     21.5

ग्वालियर 40.8                     19.2

जबलपुर 40.7                      21.5

इंदौर 39.9                       22.2

खरगोन 44.0

खंडवा 43.5

राजगढ़ 43.2

रतलाम 43.0

नर्मदापुरम 42.3

खजुराहो 42.6

दमोह 42.0

नरसिंहपुर 42.0

नौगांव 42.0

अन्य शहरों में रात का तापमान

शहर रात का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

सागर 23.9

खंडवा 23.4

रतलाम 22.8

दमोह 22.2

सीधी   22.0

नरसिंहपुर 22.0

दमोह 22.2

सतना 21.8

राजगढ़ 21.6

धार         21.3

खरगोन 21.2

नर्मदापुरम्  21.2

टीकमगढ़ 21.0

गुना          21.0