MP : 50 साल के एक अधेड़ आरोपी ने छह साल की मासूम बालिका के साथ किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को देर रात दबोचा

 

बुरहानपुर जिले में एक मासूम बच्ची के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया। झांझर गांव में 50 साल के एक अधेड़ आरोपी ने छह साल की मासूम बालिका के साथ बलात्कार दिया। पुलिस ने आरोपी को देर रात ही पकड़ लिया है। मंगलवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। झांझर निवासी एक व्यक्ति ने निंबोला थाने में सूचना दी कि गांव में ही रहने वाले बूटी सिंह (50) ने उसकी छह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर निंबोला थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी को देर रात दबोचा

पुलिस के अनुसार मामला काफी गंभीर था और छह साल की बालिका से जुड़ा था। इसलिए आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई। आखिरकर उसे देर रात गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।