MP LIVE : स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ग एक और दो के वेटिंग कैंडिडेट्स की नियुक्ति के आदेश किये जारी

 

      

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने वेटिंग लिस्ट वाले वर्ग 1 के 853 और वर्ग दो के 923 कैंडिडेट्स की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस मामले में उम्मीदवारों का कहना है कि स्कूल शिक्षा विभाग में वेटिंग कैंडिडेट्स की सूची जारी कर दी है।

READ MORE : इंदौर की छात्रा ने छत से कूदकर किया सुसाइड : बोली; सुना है सिर्फ फिल्मों में ही गेम चलता है आज असलियत में भी देखा

यह सूची केवल सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जारी की गई है। 8627 में से 1776 अभ्यार्थियों को नियुक्ति दे दी है। अभी भी करीब 6,851 पद बाकी हैं। ओबीसी वर्ग के किसी भी अभ्यर्थियों को इस सूची में नियुक्ति नहीं दी गई है।