MP : बहन के साथ क्रूरता : होटल के कमरे में बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई बहन, अचानक पहुंचा भाई और मच गया बवाल ....

 

बैतूल में एक युवक द्वारा अपनी बहन के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सामने आया है। लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रुकी थी। उसका भाई वहां पहुंचा और उसे घसीटते हुए बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। लड़की अपने प्रेमी से शादी की इच्छा जताती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। दस मिनट तक सड़क पर ड्रामा चलता रहा। मामला जिले के गंज थाना क्षेत्र का है।

TODAY GOLD PRICE : सोने के दामों में फिर से बड़ी गिरावट : जाने क्या है आपके शहर में सोने का भाव

हाथ जोड़ता रहा बॉयफ्रेंड

इस दौरान लड़की का बॉयफ्रेंड उसे साथ न ले जाने की मिन्नतें करता रहा। भाई उसे भी धमकाता रहा। लड़की भी बॉयफ्रेंड से ही शादी करने की बात कहती रही पर भाई का दिल नहीं पसीजा। उसे घसीटते हुए बाइक तक ले गया। बाइक पर बैठाकर अपने गांव ले गया। करीब 10 मिनट चले इस हंगामे को लोग देखते रह गए। मामले में किसी पक्ष की तरफ से शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।

दिवाली से पहले कर्मचारियों को खुशखबरी : 7 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनरों को राहत भत्ता देने का आदेश

गंज थाना में तैनात उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक लड़की बोरदेही थाना क्षेत्र की थी, जो घर छोड़कर दोस्त के साथ बैतूल आ गई थी। जानकारी मिलते ही उसका भाई उसे घर ले जाने आया था। फिलहाल शिकायत नहीं की गई है।