MP : पति के घर से जाने के बाद बदला जेठ का मूड : घर में खाना बना रही बहू के साथ करने लगा छेड़छाड़ और फिर ...

 

भिंड शहर के वार्ड क्रमांक 26 में रहने वाली 38 वर्षीय महिला से उसके जेठ ने उस समय छेड़छाड़ की जब वो घर में अकेली थी। पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। महिला घर में खाना बना रही थी जेठ ने छेड़छाड़ की जब बहू ने विरोध किया तो उसे जमीन पर पटक दिया। इससे महिला के सिर में चोट आई्। पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर शिकायत दर्ज कर ली।

पुलिस के मुताबिक सरोज नगर, मस्जिद वाली गली में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि 10 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वो अपने घर में अकेली थी। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। महिला घर के अंदर किचन में खाना बनाना रही थी। तभी उसका जेठ असलम आया। जेठ ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और शरीर के अंगों से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर महिला ने विरोध किया तो वो नहीं माना। जब महिला चिल्लाने लगी तो मुंह दबाकर जमीन पर पटक दिया और गंदी-गंदी गालियां दी। इससे महिला के सिर में खून निकल आया। मां की आवाज सुनकर पीड़िता की बेटी आ गई। इसके बाद उसने अपने पति को फोन किया। पहले महिला सीधे जिला अस्पताल पहुंची जहां उपचार लिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

घर बंटवारे का चला आ रहा विवाद

पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पति व उसके जेठ का लंबे समय से घर बंटवारे काे लेकर विवाद चला आ रहा है। पीड़िता का जेठ से दोहरा रिश्ता है। पति व उसका जेठ सगे भाई है। वहीं, आरोपी की पत्नी और पीड़िता सगी बहनें हैं।