REWA : एक बार फिर CM हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में रीवा बना नबंर वन

 


CM हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण में एक बार फिर रीवा जिला पंचायत नबंर वन आया है। जिला पंचायत सीईओ स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि मई माह में जिला पंचायत में 1458 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमे से 49.94 प्रतिशत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। ऐसे में मई माह में दर्ज प्रकरणों के निराकरण में 88.15 प्रतिशत वेटेज अंकों के साथ जिला पंचायत रीवा को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

बता दें कि जिपं रीवा लगातार कई महीनों से CM हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में टॉप बनी हुई है। ऐसे में कलेक्टर मनोज पुष्प ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े, परियोजना अधिकारियों, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सफलता की बधाई दी है।

रीवा नगर निगम का छठवां व पुलिस का आठवां स्थान

इसी तरह सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में नगर निगम रीवा को 88.64 प्रतिशत वेटेज अंकों के साथ प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में नगर निगम रीवा ए-ग्रेड में शामिल है। वहीं रीवा पुलिस ने दर्ज 1306 प्रकरणों का 54.17 प्रतिशत निराकरण कर प्रदेश में आठवां किया। MP ग्रेडिंग में रीवा पुलिस ए-ग्रेड मिला है।