लड़कियों को राह चलते प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने पकड़ा, लड़की ने हिम्मत कर बनाया था VIDEO

 

इंदौर पुलिस ने राह चलती लड़कियों को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले सिरफिरे को पकड़ा है। वह बस स्टॉप पर लड़कियों को गलत इशारे करता था। एक छात्रा ने हिम्मत कर उसकी इस हरकत का VIDEO बनाया। उसकी मोपेड का नंबर पुलिस को दिया। तब जाकर आरोपी पकड़ा जा सका। आरोपी को चार थानों की पुलिस ढूंढ रही थी।

DCP जोन-4 राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम महेश शर्मा पुत्र भगवान शर्मा है। शिक्षक नगर, पद्मालय कॉलोनी का रहने वाला है। राजबाड़ा के पास किसी दुकान पर काम करता है। कुछ रोज से आरोपी गंगवाल, एमओजी लाइन, जूनी इंदौर इलाके के बस स्टॉप पर लड़कियों को गलत इशारे कर रहा था। आरोपी को पुलिस ने न्यू जीडीसी कॉलेज के पास से पकड़ा।

4 थाने की पुलिस खोज रही थी

आरोपी के खिलाफ शिकायतें आने पर चार थाने छत्रीपुरा, जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा और मल्हारगंज की पुलिस उसे तलाश रही थी। 21 जनवरी को छात्रा ने आरोपी का VIDEO बनाकर पुलिस तक पहंचाया। पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही। दो दिन बाद छात्रा ने आरोपी का मोपेड नंबर पुलिस को दिया। इससे वह पकड़ा गया।