MP : ऑन द स्पॉट फैसला : सुर्खियों में महिला का VIDEO, युवक को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, महिला ने सरेराह घसीट घसीटकर पीटा हर कोई रह गया दंग

 

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में ऑन द स्पॉट फैसले वाला एक महिला का VIDEO सुर्खियों में है। महिला ने बस में छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ा और सड़क पर इस कदर घसीट घसीटकर पीटा कि हर कोई दंग रह गया। सबक सिखाने के बाद महिला ने पुलिस से कहा कि इतना सबक इसके लिए काफी है। अब रिपोर्ट नहीं करना है।

मनेंद्रगढ़ से शहडोल जा रही बस में बिजुरी से अनूपपुर जाने के लिए महिला सवार हुई। कोतमा से एक युवक भी बस में सवार हुआ। वह उसके पास में बैठ गया। उसे लगा महिला अकेली है, इस कारण उसने उसे छेड़ना शुरू कर दिया। महिला अनूपपुर तक उसकी हरकत को सहती रही। जैसे ही बस अनूपपुर पहुंची और युवक बस से नीचे उतरा महिला ने उसे पकड़ लिया। पकड़ में आते ही उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। यह देख महिला के परिवारवाले भी उसे धुनने लगे। महिला उसे पीटते हुए परिवार वालों के साथ थाने लेकर चल दी।

मारपीट की जानकारी तत्काल लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। महिला ने कहा कि युवक के लिए इतना सबक काफी है। उसने लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।