REWA : दो साल के अंदर तिवारी परिवार के तीसरे राजनेता को विंध्य ने खोया : सफेद शेर का सबसे प्यारा पोता था बबला

 

       

रीवा। विंध्य क्षेत्र के कददावर नेता व कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते विवेक तिवारी उर्फ बबला का लंबी बीमारी के ​चलते दिल्ली में ​शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे निधन हो गया। बताया गया कि कांग्रेस नेता बबला को लीवर और किडनी में इंफेक्शन होने पर एक पखवाड़े पहले दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही थी। डॉक्टर लगातार वेंटीलेटर पर रखकर उपचार कर रहे थे। इसके बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और शनिवार को उनका निधन हो गया। विंध्य क्षेत्र की जनता ने महज दो साल में तिवारी परिवार के तीसरे सदस्य को खो दिया है।

सफेद शेर का सबसे प्यारा पोता था बबला

बता दें कि रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र के तिउनी गांव निवासी श्रीनिवास तिवारी का जन्म 17 सितम्बर 1926 को गरीब किसान परिवार में हुआ था। वे 2 फरवरी 1999 से 12 दिसम्‍बर 2003 तक मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष रहे। वे देश दुनिया में सफ़ेद शेर के नाम से मसहूर थे, क्योंकि दुनिया का पहला बाघ मोहन विंध्य क्षेत्र में ही पाया गया था। साथ ही श्रीनिवास तिवारी की आंखों की भौहे शुरुआती दौर से ही सफेद थी। वे हर पल सफेद बालों के साथ सफेद कुर्ता और पायजामा पहनते थे। शेर जैसी दहाड़ और अधिकारियों में धमक ऐसी थी कि लोग सफेद शेर कहने के लिए मजबूर हो गए। उनका निधन 19 जनवरी 2018 को दिल्ली में हो गया था।उन्हीं का सबसे प्यारा पोता बबला था। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में विंध्य क्षेत्र पर बाबा और पोते की जोड़ी ही चलती थी, क्योंकि बबला के पिता अरुण तिवारी का निधन बबला के जन्म के महज कुछ साल बाद ही हो गया था। ऐसे में बबला की परवरिस श्रीनिवास तिवारी ने ही की थी।

चाचा रहे एक बार सांसद और विधायक

राजनीति के जानकारों ने बताया कि श्रीनिवास तिवारी के दो बेटे थे।

श्रीनिवास तिवारी के नाती विवेक तिवारी बबला का दिल्ली में निधन : कई दिनों से लंबी बीमारी के चलते चल रहा था उपचार


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या गूगल न्यूज़ या ट्विटर पर फॉलो करें. www.rewanewsmedia.com पर विस्तार से पढ़ें  मध्यप्रदेश  छत्तीसगढ़ और अन्य ताजा-तरीन खबरें

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें  7694943182, 6262171534