CORONAVIRUS का असर, NAMASTE करना सीख गई पूरी दुनिया

 

Coronavirus के खतरे से जूझ रही दुनिया को कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ रहा है। यह Coronavirus का ही असर है कि अब दुनिया के बड़े नेता Namaste कर रहे हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी ऐसा ही किया है। ट्रम्प का एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें वे आयरलैंड के प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं। ट्रम्प ने बताया, आज मैंने और आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने हाथ नहीं मिलाया। हमने एक दूसरे से नमस्ते किया। मैं हाल ही में भारत से लौटा हूं और वहां भी मैंने सभी से नमस्ते किया, किसी से हाथ नहीं मिलाया। (नीचे पढिए Coronavirus के कारण क्या-क्या बदल गया)

इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति मेक्रो ने तय किया है कि वे हाथ मिलाकर अभिवादन करने के बजाए अब नमस्ते करेंगे। मेक्रो ही नहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री ने भी अपने लोगों से कहा था कि वे भारतीय शैली में नमस्ते करेंगे तो Coronavirus के कहर से दूर रहेंगे। वैसे Coronavirus के कारण चीन ही नहीं भारत समेत पूरी दुनिया में बहुत कुछ बदल रहा है। इस बदलाव का सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ रहा है। सबसे बड़ा खतरा अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। अमेरिका और भारत समेत कई देशों के शेयर बाजार इसके गवाह हैं। यहां पढ़िए Coronavirus के कारण आप और हम से जुड़ी कौन-कौन सी चीजें बदल रही हैं।

1. दुनिया में कई जरूरी और रोजमर्रा चीजों की कमी होती जा रही है। Coronavirus के डर से लोगों ने जरूरी चीजों का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। कई शहरों में स्टोर के स्टोर खाली हो गए हैं।
2. दवाएं की कमी और मास्क की किल्लत हो गई है। नोएडा की ही बात करें तो यहां जैसे ही कोरोना का पहला केस सामने आया, बाजार में मास्क की कमी हो गई। 50 रुपए का मास्क 500 रुपए तक में बिकने लगा।
3. विदेशों में होर्डिंग्स बढ़ गया हैं। दरअसल, दुकानदारों को लगा रहा है कि आने वाले समय में अमेजन और अन्य साइट पर ऑनलाइन प्रोडक्ट्स खत्म हो जाएंगे। इसीलिए उन्होंने अपने होर्डिंग्स लगाना शुरू कर दिया है।
4. वर्क फ्रॉम होन की पूछपरख बढ़ गई है। जहां तक संभव हो, कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को इसके लिए प्रोत्साहित कर रही हैं, ताकि वायरस को फैलने से बचाया जा सके। इसी तरह ऐसे सॉप्टवेयर्स की मांग बढ़ गई हैं जिनका उपयोग कर रिमोट वर्क किया जा सकता है।
5. लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर जाना बंद कर दिया है। साथ ही यात्राएं भी बंद कर दी। इस कार ट्रेवल इंडस्ट्री मुश्किल में आ सकती है। रूस ने चीन के साथ अपनी बॉर्डर बंद कर दी।
6. भारत में होली जैसा बड़ा त्योहार फीका हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्री के बाद एक-एक कर कई हस्तियां ऐलान कर चुकी हैं कि वे इस बार होली नहीं मनाएंगे। इसके बाद देश में कई स्थानों पर सामूहिक होली मिलन समारोह रद्द कर दिए गए हैं।
7. कोरोना इन्सानों के लिए घातक है, लेकिन पर्यावरण के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। दरअसल, मैन्युफेक्चरिंग स्लो होने और वाहनों से लोगों की आवाजाही कम होने से Co2 यानी कार्बनडाइ ऑक्साइड का उत्सर्जन कम हो गया है।
8. कोरोना वायरस इसी तरह खतरनाक बना रहा तो आने वाले समय में दुनिया की आबादी घट सकती है। मृत्युदर बढ़ेगी तो जन्मदिन में कमी आएगी।
9. साबुन और सेनेटाइजर जैसे पर्सनल सेफ्टी प्रॉडक्ट्स की मांग जबरदस्त तरीके से बढ़ गई है। मास्क के साथ ही एयर फिल्ट्रेशन और वायर प्यूरिफायर खूब खरीदे जा रहे हैं।
10. रोबोट्स का उपयोग बढ़ गया है। चीन में मरीजों की देखभाल करने के लिए रोबोट्स रख दिए गए हैं। वहीं होटलों के बाहर लोगों को अभिवादन करते भी रोबोट नजर आ रहे हैं।
11. लोगों में चिंता और तनाव बढ़ रहा है। इस कारण वे समाज से दूर हो रहे हैं।