CRIME : तमंचे के बल पर युवको ने डांसरों से करवाया डांस, उसके बाद किया रेप का प्रयास, पुलिस ने खदेड़कर 5 को किया गिरफ्तार

 

 

पटना। तमंचे के बल पर डिस्को करवाने के बाद के चार महिला डांसरों से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। हालांकि गुंड़े सफल नहीं हो पाये और समय रहते पुलिस पहुंच गई, युवकों के प्रयास के विफल कर दिया। पुलिस ने फतुहा प्रखंड के उपप्रमुख समेत पांच युवकों को खदेड़ कर गिरफ्तार किया है।

घटना पटना जिले के गौरीचक की है।बताया जाता है कि जन्मदिन के मौके पर नृत्य का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बिहार व बंगाल की चार नर्तकियों को बुक करा कुछ युवक गौरीचक थाने के चकबिहारी गांव में ले आये थे। नर्तकियों के पहुंचने के बाद युवक सुनसान जगह पर एक अर्धनिर्मित मकान में ले गये। सुनसान जगह पर ले जाने के बाद नर्तकियों को पिस्तौल के बल पर जबर्दस्ती डांस करने का दबाव दिया। नर्तकियों ने नृत्य करने से मना करने पर सभी युवक आक्रोशित हो गये। बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में उनके भय से नर्तकियों ने नृत्य करना शुरू कर दिया।


वहां मौजूद युवकों ने जमकर शराब पीने के बाद नर्तकियों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। नर्तकियों के विरोध के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। नर्तकियों के साथ युवकों द्वारा कुछ गलत किया जाता, उसके पहले गौरीचक पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और खदेड़कर पांच युवको को गिरफ्तार कर लिया। इसमें फतुहा प्रखंड के उपप्रमुख सह थाना के चकबिहरी निवासी दिवंगत राम स्वारथ सिंह के पुत्र रजनीश कुमार भी शामिल है।