RED ZONE : यहां अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

 

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल आस्तपाल में उस समय हड़कम्प मच गई जब कोविड-19 वोर्ड मे भार्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गया। एलिब्रिज ब्रिज पुलिस पिछले 15 घंटे से मरीज की तलाश कर रही है। शहर के सरखेज क्षेत्र के क्रिस्टिया सोसायटी निवासी 30 वर्षीय मरीज यहाँ शुक्रवार को कोरोना के लक्षणों के साथ एसवीपी अस्पताल मे लाया गया था। यहाँ उसे अस्पताल के बी-1 वार्ड में भर्ती किया गया था। यहाँ जाँच के बाद भी वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज जारी था। 
शनिवार को वह अस्पताल में सिक्यूरिटी गार्ड और मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हडकंम्प मच गया। अस्पातल में जिस वार्ड में वह भर्ती था, उस बी-1 के डॉक्टर ने आरएमओं को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद मामला एलिसब्रिज पुलिस थाने पहुंचा।एलिस ब्रिज पुलिस ने बताया कि घटना के 15 घन्टे के बाद एलिस ब्रिज पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवायी गई है। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार युवक के घर और उसके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की गई है। हालांंकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
अहमदाबाद में कोरोना संक्रमण के मामले राज्य में सबसे ज्यादा हैँ। यहां अभी तक कुल 10001 लोग कोरोना संक्रमित हैं। इसमें 7 सौं के करीब लोगों की मौत हो गई है। अब एसवीपी अस्पताल से युवक के फरार होने से कोरोना का संक्रमण फैलने की संभावना है।इससे पूर्व इस अस्पताल में ही लापरवाही की एक घटना और हुई थी जिसमें हाटकेश्वर के एक परिवार को कोरोना निगेटिव कहकर घर भेज दिया गया था। इसके आठ घन्टे बाद फोन कर बताया गया कि कहने में भूल हो गयी है। दरअसल रिपोर्ट पोजीटिव है। उसके बाद तो पूरे परिवार की रिपोर्ट पोजीटिव आयी। अस्पताल प्रशासन की एक भूल से आम आदमी को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।