YOUTUBE की मदद से BOYFRIEND करवा रहा था डिलीवरी, नवजात की मौत, GIRLFRIEND गंभीर

 

Girlfriend प्रेग्नेंट हुई तो Boyfriend ने Youtube की मदद से डिलीवरी करवाने की कोशिश की। नतीजा यह हुआ कि नवजात की मौत हो गई और Girlfriend अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मामला चेन्नई का है। लड़की का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दायर कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी 27 साल का शख्स है जो रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, लड़का और लड़की पोन्नेरी गांव में पड़ोसी थे। दोनों करीब दो साल से सम्पर्क में थे। Youtube से डिलीवरी करवाने से पहले उसने कुछ वीडियो देखे थे।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की 8 माह की प्रेग्नेंट थी। इस बुधवार को उसने Boyfriend को बताया कि उसे दर्द हो रहा है। Boyfriend ने यूट्यूब के कुछ वीडियो देखें, सर्जिकल गल्व्स और ब्लैड्ल आया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर गांव के एक खेत में ले गया।
Youtube वीडियो देखते-देखते करवाया प्रसव
Boyfriend ने Youtube वीडियो देखते-देखते प्रसव करवाने की कोशिश की। लड़का उस समय बहुत डर गया जब पहले शिशु का हाथ बाहर आया, जबकि वह जो वीडियो देख रहा था, उसके मुताबिक, पहले बच्चे का सिर बाहर आना था। इस समस्या के समाधान के लिए उसने और वीडियो देखने की कोशिश की। समाधान नहीं मिला तो बच्चे को जबरन बाहर खिंचने की कोशिश की। इससे लड़की को भारी मात्रा में खून बहने लगा। इसके बाद लड़की को उसी हालत में बाइक पर बैठाकर 12 किमी का सफर तय किया और पोन्नेरी लाया और अस्पताल में भर्ती करवाया।
पूरा किस्सा सुनकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। लड़की की गंभीर हालत देखते हुए उसे चेन्नई रेफर किया। बताते हैं कि जब लड़की को अस्पताल लाया गया तो आधा नवजात कोख से बाहर था। डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसे मृत अवस्था में बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है।