Gold Silver Price Today 11 October 2024 : करवा चौथ से पहले सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी, जानिए कितना महंगा हुआ सोना और चांदी ?
Gold Silver Price Today 11 October 2024: भारत में सोने और चांदी के आभूषणों को खरीदना एक तरह की परंपरा भी मानी जाती है। घर में शादी हो या कोई खास त्योहार हो कई लोग सोने-चांदी के आभूषणों को खरीदते हैं। त्योहारी सीजन में गोल्ड-सिल्वर को खरीदने की मांग भी काफी बढ़ जाती है। आगामी दिनों में करवा चौथ (Karva Chauth), दिवाली (Diwali) और धनतेरस (Dhanteras) जैसे खास त्योहार आ रहे हैं। इस दौरान कई महिलाएं सोना-चांदी खरीदती हैं। इस बार 20 अक्टूबर को करवा चौथ है और इससे पहले सोने और चांदी के रेट आसमान छू रहे हैं।
सोना और चांदी हुआ महंगा
आज यानी 11 अक्टूबर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 22 कैरेट सोने के रेट में 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट सोने के रेट में 760 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं। बात करें चांदी की तो इसकी कीमत में सीधा 2000 रुपये का उछाल आया है। आइए जानते हैं कि आज आपके शहरों में प्रति 10 ग्राम सोना और प्रति 1 किलोग्राम चांदी कितने रुपये की मिल रही है।
Gold Rate Today in India
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 77550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 71100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट 77400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 70950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 77400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 70950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 77400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 70950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरे शहरों में प्रति 10 ग्राम सोने का रेट
| शहर | 22K गोल्ड रेट | 24K गोल्ड रेट |
| बैंगलोर | 70950 रुपये | 77400 रुपये |
| हैदराबाद | 70950 रुपये | 77400 रुपये |
| केरल | 70950 रुपये | 77400 रुपये |
| पुणे | 70950 रुपये | 77400 रुपये |
| वडोदरा | 71000 रुपये | 77450 रुपये |
| अहमदाबाद | 71050 रुपये | 77450 रुपये |
| जयपुर | 71100 रुपये | 77550 रुपये |
| लखनऊ | 71100 रुपये | 77550 रुपये |
| पटना | 71000 रुपये | 77450 रुपये |
| चंडीगढ़ | 71100 रुपये | 77550 रुपये |
| गुरुग्राम | 71100 रुपये | 77550 रुपये |
| नोएडा | 71100 रुपये | 77550 रुपये |
| गाजियाबाद | 71100 रुपये | 77550 रुपये |
Silver Rate Today in India
| शहर | चांदी की कीमत |
| दिल्ली | 96,000 रुपये |
| मुंबई | 96,000 रुपये |
| कोलकाता | 96,000 रुपये |
| चेन्नई | 1,02,000 रुपये |
अन्य शहरों में प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत
| शहर | चांदी की कीमत |
| बैंगलोर | 85000 |
| हैदराबाद | 102000 |
| केरल | 102000 |
| पुणे | 96000 |
| वडोदरा | 96000 |
| अहमदाबाद | 96000 |
| जयपुर | 96000 |
| लखनऊ | 96000 |
| पटना | 96000 |
| चंडीगढ़ | 96000 |
| गुरुग्राम | 96000 |
| नोएडा | 96000 |
| गाजियाबाद | 96000 |
नोट- ऊपर बताई गई सोने-चांदी की कीमत में किसी तरह का कोई टैक्स शामिल नहीं किया गया है, जिस वजह से रेट में फर्क हो सकता है।