तिरुपति लड्डू विवाद : CBI ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कियाः खुलासा- घी सप्लाई का टेंडर लेने डेयरी मालिक ने फेक डॉक्यूमेंट बनाए

 

आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति मंदिर के  प्रसाद के लड्डू में मिलावट मामले को लेकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। CBI के नेतृत्व में जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने रविवार को ये गिरफ्तारी की हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशक विपिन जैन और पोमिल जैन, वैष्णवी डेयरी के अपूर्व चावड़ा और एआर डेयरी के राजू राजशेखरन के रूप में हुई है। 

चारों को प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए घी की सप्लाई में अनियमितताएं मिलने पर गिरफ्तार किया गया है। CBI को जांच में पता चला कि वैष्णवी डेयरी के प्रतिनिधियों ने एआर डेयरी के नाम पर टेंडर हासिल किए थे। वैष्णवी डेयरी ने टेंडर प्रक्रिया में हेराफेरी करने के लिए एआर डेयरी के नाम का इस्तेमाल करते हुए फर्जी डॉक्यूमेंट और मुहरें बनाई थीं।

वैष्णवी डेयरी द्वारा बनाए गए नकली रिकॉर्ड में दावा किया गया कि उसने रुड़की में भोले बाबा डेयरी से घी खरीदा है, लेकिन उसके पास जरूरी मात्रा में आपूर्ति करने की क्षमता नहीं थी। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा चारों को सोमवार को तिरुपति कोर्ट में पेश
किया जाएगा। SIT के सदस्य और CBI के जॉइंट डायरेक्टर वीरेश प्रभु के कोर्ट में मौजूद रहने की उम्मीद है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 4 अक्तूबर 2024 को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी सहित अन्य की याचिकाओं पर CBI को SIT बनाने का आदेश दिया था। CBI ने पिछले साल नवंबर में 5 सदस्यीय SIT का गठन किया था। उन्होंने कहा कि टीम में एजेंसी के 2, आंध्र प्रदेश पुलिस के दो और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के एक अधिकारी शामिल थे। क्या है पूरा मामला आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP ने 18 सितंबर को आरोप लगाया  था कि राज्य में YSR कांग्रेस सरकार में  तिरुपति मंदिर में मिलने वाले लडू (प्रसादम्) में जानवरों की चर्बी वाला घी और फिश ऑयल मिलाया गया था।

इसके अगले दिन TDP ने एक लैब रिपोर्ट दिखाकर अपने आरोपों की पुष्टि का दावा किया।  चर्चा की पुष्टि के बाद घी सप्लायर बदला गया TDP सरकार आई, जुलाई में सैंपल की जांच, चर्बी की पुष्टि TDP सरकार ने जून 2024 में सीनियर IAS अधिकारी जे श्यामला राव को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) का नया एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अपॉइंट किया था। उन्होंने प्रसादम (लड्डू) की क्वॉलिटी जांच का आदेश दिया।