कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने LOCKDOWN के खिलाफ सड़क पर उतरने का किया ऐलान, कहा- बेवजह त्योहारों पर लॉकडाउन लगा रही है सरकार

 

भोपाल। राजधानी में 10 दिन के लॉक डाउन के खिलाफ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद आंदोलन की चेतावनी दी है। आरिफ मसूद ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना का डर दिखाकर बेवजह त्योहारों पर लॉकडाउन लगाया जा रहा है।


कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बकरीद और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों के मौके पर लॉकडाउन लगा रही है,जो सही नहीं है।



कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार के चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार लॉकडाउन का फैसला वापस ले, अन्यथा वे सड़क पर उतरकर विरोध जताएंगे।