गोली चलाने वाला शाहरुख बरेली से गिरफ्तार, बंदूक ताने वीडियो हुआ था वायरल | DELHI VIOLENCE
Mar 3, 2020, 15:52 IST
दिल्ली हिंसा मामले में बड़ी कायमाबी हासिल करते हुए क्राइम ब्रांच ने शाहरुख नामके उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पुलिसकर्मी पर गोली तानी थी। शाहरुख पर आरोप है कि हिंसा के दौरान उसने जाफराबाद में 8 राउंड फायर किया था। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद से शाहरुख की तलाश थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसे बरेली से गिरफ्तार किया है। यही भी कहा जा रहा है कि वह बरेली से भाग गया था और शामली से गिरफ्तार किया गया है। शाहरुख अपने परिवार के साथ नोएडा की अरविंद वाली कॉलोनी में रहता है। शाहरुख ने दिल्ली पुलिस के जवान दीपक हरिया पर गोली तानी थी। दिल्ली पुलिस 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देगी। (नीचे देखें वीडियो)
(शाहरुख का गिरफ्तारी के समय का फोटो)
24 फरवरी की थी फायरिंग
शाहरुख का 24 फरवरी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह दिल्ली पुलिस के जवान दीपक दहिया पर गोली तानते हुए दिख रहा है। दीपक ने पूरी मजबूती के साथ उसका सामना किया। दीपक का कहना है कि उनकी कोशिश शाहरुख को फायरिंग से रोकना था, क्योंकि दूसरी तरफ काफी भीड़ थी।
वारदात को अंजाम देने के बाद से शाहरुख फरार था। पुलिस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाले। उसके कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। तभी पता चला कि वह बरेली में अपने परिवार के पास चला गया है। पुलिस ने यहां अपने सूत्र दौड़ाए और आखिरकार अब गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शाहरुख टिकटॉक पर भी सक्रिय रहता है। अब उसे दिल्ली लाया जाएगा और यहां पूछताछ की जाएगी। बता दें, दिल्ली में इसी वारदात के बाद माहौल बिगड़ा था और अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है।
His name is Shahrukh .....
How many such jhdi Shahrukhs are roaming free and Protesting against #CAA_NRC_NPR #RadicalIslamicTerrorism
454 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं