रीवा में बाइक चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार : शादी समारोह से चुराकर 8 हजार में बेचीं

 

REWA NEWS : रीवा जिले की गुढ़ पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर ली है। पुलिस का कहना है कि 22 दिन पहले एक शादी समारोह से एक बदमाश ने डेढ़ लाख रुपए की पल्सर चुराई। इसके बाद दूसरे बदमाश की मदद से 8 हजार रुपए में तीसरे को बाइक बेच दी थी। पुलिस ने एक संदेही को उठाया, लेकिन बार बार गुमराह करता रहा। ऐसे में पुलिस ने झांसा देकर पूछताछ की।

तब कहीं जाकर आरोपी ने खुद बाइक चोरी की वारदात कबूली है। वहीं बाइक रिकवरी करने के लिए पुलिस ने आगे जांच बढ़ाई। सख्ती दिखाई तो गुढ क्षेत्र के एक सरगना का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की। तब उसने बताया कि हम दोनों ने मिलकर सस्ते दाम में तीसरे युवक को बाइक बेच दिए है। फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया है।

गुढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि 3 मार्च की शाम आरोपी आर्यन पटेल पुत्र रामानंद पटेल 20 वर्ष निवासी भीटा, अमन पाण्डेय पुत्र जीतेन्द्र पाण्डेय 20 वर्ष निवासी भीटा और सर्वेश पाण्डेय पुत्र रजनीश कुमार पाण्डेय 21 वर्ष निवासी बुढवा थाना गढ को गिरफ्तार कर किया है। आर्यन पटेल ने अमन पाण्डेय के कहने पर 17 फरवरी 2023 की रात बाइक चुनाई थी।