REWA : एक बार फिर दिनदहाड़े बम मिलने से रेवांचल बस स्टैंड में यात्रियों सहित व्यपारियों में हड़कंप, टाइमर की तार काट निष्क्रिय

 

रेवांचल बस स्टैंड के वेटिंग हॉल में मिला बम, मिनटों में पहुंची पुलिस

REWA NEWS : आज रीवा शहर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े बीच बाजार रीवा शहर के रेवांचल बस स्टैंड (पुराने बस स्टैंड) में आने जाने वाले यात्रियों सहित व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया। दरअसल शहर में सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके पुराने बस स्टैंड में बम मिलने की सूचना से हुजूम से लग गया। इस घटना की तत्काल जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई जहां मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस अफरा-तफरी के बाद तत्काल पुलिस ने यात्री परिसर खाली कराए और बॉम्ब स्कड को काम पर लगाया। साथ ही हर आने-जाने वाले वाहनों को तत्काल मौके पर रोक दिया गया और कार्यवाही में जुट गई। यह शहर का सबसे भारी भीड़ भाड़ का एरिया है जहां 24 घंटे आने जाने वाले यात्रियों का मेला लगा रहता है। इस भारी-भरकम इलाके से रेलवे तक के आने जाने वाले यात्रियों का सफर भी होता है ऐसे में इस तरह की घटना से इनपुट मिलने पर चंद मिनटों में ही मौके पर पहुंची पुलिस।

आधे घंटे के भीतर बम स्क्वायड दल पंहुचा 
पुलिस के बताए समय अनुसार आधे घंटे के भीतर बम स्क्वायड दल मौके पर पहुंचकर सूटकेस को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही आईईडी विस्फोटक (IED explosives) से भरे सूटकेस को खोला। इसके बाद टाइमर की तार काट निष्क्रिय किया गया है। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने रात की सांस ली है।

वर्जन एसपी नवनीत भसीन
एसपी नवनीत भसीन (SP Navneet Bhasin) ने बताया कि अधिकारियों व जवानों के अंदर फुर्ती देखने के लिए गुरुवार को शाम 4 बजे मॉक ड्रिल (mock drill) कराई गई। पहले से तय प्लान के मुताबिक पुलिस का ही आदमी सिविल ड्रेस में जाकर पुराने बस स्टैंड के वेटिंग हॉल में सूटकेस कर दिखा। कई मिनटों तक संदिग्ध सूटकेस (suitcase) रखा रखा। कुछ देर बाद यात्रियों की नजर सूटकेस पड़ी।

संदिग्ध सूटकेस देख भारी संख्या में यात्री जुट गए। चिंतित लोग डायल 100, पुलिस कंट्रोल रूम (police control room) सिविल लाइन थाने को दूरभाष में सूचना दी। बम की खबर से शाम 5 बजे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत सिविल लाइन थाने का स्टाप मौके पर पहुंचा। जिन्होंने होशियारी का परिचय देते हुए बस स्टैंड को खाली कराया। तब तक बम स्क्वायड दल (bomb squad squad) भी आ गया।
टाइम बम निकला फुस्स
पुलिस कप्तान (police captain) ने शहरी थाना प्रभारियों की सक्रियता को जांचने मॉक ड्रिल (mock drill) कराई थी। सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम (police control room) से सिविल लाइन थाने को बम रखे होने का पॉइंट मिला। बम स्क्वायड दल (bomb squad squad) ने टाइम बम को निष्क्रिय कर दिया है। एसपी के भरोसे पर सिविल लाइन पुलिस खरी उतरी है। वहीं चर्चा है कि कई पुलिस अधिकारियों की सक्रियता नहीं दिखी है।