REWA : महिला अग्निवीरों की सैन्य पुलिस रैली भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 7 सितंबर : पढ़िए पूरी जानकारी
रीवा जिले की लड़कियों के पास सेना में जाने का सुनहरा अवसर है। महिला अग्निवीरों की सैन्य पुलिस रैली भर्ती 19 से 22 अक्टूबर तक जबलपुर में आयोजित की जा रही है। कहा कि आवेदन की लास्ट डेट 7 सितंबर है। इस आवेदन को साढ़े 17 वर्ष से 23 साल की युवतियां अप्लाई कर सकती है।
7 सितम्बर तक भर्ती रैली में भाग लेने के लिए पंजीयन कराएं, उन्हें फिजिकल ट्रेनिंग और लिखित परीक्षा के संबंध में उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपों में भी इसकी ज्यादा से ज्यादा जानकारी शेयर करें। क्योंकि गांव की लड़कियां फिजिकल ट्रेनिंग पाते ही सफलता के झंडे गाड़ देंगी।
बताया कि भर्ती रैली में 17 वर्ष 6 माह की आयु से लेकर 23 वर्ष की आयु तक की लड़कियां भाग ले सकती हैं। इसके लिए महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक जबलपुर में आयोजित की जा रही है।
रैली के संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए www.joineindia.nic.in पर 7 सितम्बर तक ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। इस संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए फोन नम्बर 0761-2607637 पर सम्पर्क किया जा सकता है।