फिर देर रात दहला रीवा : लड़की बाजी के चक्कर में कपड़ा व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी दोस्त मौके से फरार

REWA NEWS : शहर के अमहिया थाना अंतर्गत अर्जुन नगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 12 बजे एक कपड़ा व्यापारी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी व मृतक दोनों बचपन के दोस्त है। चर्चा है कि मृतक ने किसी लड़की को कुछ बोल दिया था। ऐसे में आरोपी देर रात समझाइश देने गया था। जिससे दोनों के बीच गाली गलौज हुई। दोस्त नहीं माना तो लाठी-डंडे से सिर में कई प्रहार कर दिए। गंभीर घाव लगने के कारण मणनासन्न हो गया।

घटना देख मोहल्ले के लोग दौड़े। तब तक आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गया था। वारदात के बाद डायल 100 को सूचना दी गई। जानकारी के बाद अमहिया पुलिस मौके पर पहुंची है। शहर के अंदर हुई हत्या को लेकर डीएसपी उमेश प्रतापति, अमहिया थाना प्रभारी निशा खूता व सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी है। इधर रात में ही संजय गांधी अस्तपाल के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था।

हाल ही शूरू हुआ है विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक वैभव सिंह 30 वर्ष निवासी अर्जुन नगर और राजू सिंह 29 वर्ष निवासी पीटीएस बचपन के दोस्त है। वैभव सिंह कपड़ा का व्यापार करता है। जबकि राजू सिंह के पिता पुलिस विभाग में पदस्थ है। दोनों अक्सर मिलते जुलते और ठिठोली करते। मतलब दोनों के बीच कुछ भी बांटा नहीं था। हाल ही के कुछ दिनों से लड़की के चक्कर में वैभव सिंह और राजू के बीच मनमुटाव हो गया।

अर्जुन नगर आया और मारकर चला गया
पुलिस ने बताया कि राजू सिंह पीटीएस चौराहे से रात साढ़े ग्यारह के बाद अर्जुन नगर आया। उसने लड़की के मैटर में वैभव को दूर रहने की नसीहत दी। कहा सुनी के बाद वैभव ने बात नहीं मानी। ऐसे में आक्रोशित होकर लाठी व डंडे के कई प्रहार कर दिए। जिससे वैभव की मौके पर मौत हो गई है। वारदात के बाद एसजीएमएच की मर्चुरी में शव रखवा दिया गया था। अब सोमवार की दोपहर पीएम कराया गया है। आरोपी को पकड़ने पुलिस की कई टीमें लगी है। रीवा शहर के अमहिया थाना अंतर्गत अर्जुन नगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 12 बजे एक कपड़ा व्यापारी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी व मृतक दोनों बचपन के दोस्त है। चर्चा है कि मृतक ने किसी लड़की को कुछ बोल दिया था। ऐसे में आरोपी देर रात समझाइश देने गया था। जिससे दोनों के बीच गाली गलौज हुई। दोस्त नहीं माना तो लाठी-डंडे से सिर में कई प्रहार कर दिए। गंभीर घाव लगने के कारण मणनासन्न हो गया।